UP Breaking News : हिंदू युवा वाहिनी की सभी कमेटियां तत्काल प्रभाव से भंग
भारत
चेतना मंच
03 Aug 2022 10:12 PM
Lucknow /Noida : लखनऊ/नोएडा। हिंदू युवा वाहिनी (Hindu Yuva Vahini) की प्रदेश कमेटी तत्काल प्रभाव से भंग कर दी गई है। इसी के साथ प्रदेश के सभी संभाग, विभाग, जनपदों, तथा नगर की इकाइयां भंग कर दी गईं हैं। यह जानकारी हिंदू युवा वाहिनी के प्रदेश प्रभारी राघवेंद्र सिंह ने दी है। उन्होंने बताया कि वाहिनी के मुख्य संरक्षक योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर यह फैसला किया गया है।
राघवेंद्र सिंह ने बताया कि हिंदू युवा वाहिनी के संरक्षक व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राकेश राय ने तत्काल प्रभाव से प्रदेश कमेटी प्रदेश के संभाग विभाग एवं सभी जनपदों की इकाइयां भंग कर दी है। अग्रिम निर्देश तक सभी इकाइयां भंग रहेंगी। नई प्रदेश कमेटी के गठन के बाबत उन्होंने बताया कि उच्च स्तरीय बैठक के बाद इसकी जानकारी बाद में साझा की जाएगी।
माना जा रहा है कि वर्ष-2024 में प्रस्तावित आम चुनावों के मद्देनजर कमेटियों को भंग करने का फैसला किया गया है। बताया जा रहा हैै कि संगठन को और मजबूत बनाने के लिए सभी कमेटियों के पुनर्गठन का फैसला किया गया है। बताया जा रहा है कि कमेटियों में कर्मठ सदस्यों को आगे लाने और उदासीन कार्यकर्ताओं को साइड लाइन करने पर भी गंभीरता से विचार किया जा रहा है।