उत्तर प्रदेश अब भगवान बुद्ध से जुड़े अपने ऐतिहासिक स्थलों को दुनिया के सामने नए अंदाज में पेश करने की तैयारी में है। जापान की राजधानी टोक्यो में होने वाले चार दिवसीय टूरिज्म एक्सपो जापान 2026 में उत्तर प्रदेश सरकार अपने बौद्ध सर्किट की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ब्रांडिंग करेगी।

UP News : उत्तर प्रदेश अब भगवान बुद्ध से जुड़े अपने ऐतिहासिक स्थलों को दुनिया के सामने नए अंदाज में पेश करने की तैयारी में है। जापान की राजधानी टोक्यो में होने वाले चार दिवसीय टूरिज्म एक्सपो जापान 2026 में उत्तर प्रदेश सरकार अपने बौद्ध सर्किट की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ब्रांडिंग करेगी। इस आयोजन के जरिए जापान के पर्यटकों को उत्तर प्रदेश के बौद्ध स्थलों से जोड़ने के साथ नए टूर पैकेज तैयार कराने और पर्यटन क्षेत्र में निवेश की संभावनाएं बढ़ाने पर भी फोकस किया जाएगा। उत्तर प्रदेश के लिए यह आयोजन इसलिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि जापान में भगवान बुद्ध से जुड़ी धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं के प्रति गहरी आस्था है। सरकार इसी जुड़ाव को पर्यटन के अवसर में बदलने की कोशिश करेगी। एक्सपो में उत्तर प्रदेश के बौद्ध स्थलों को केवल अलग-अलग पर्यटन स्थल के रूप में नहीं, बल्कि एक जुड़े हुए बौद्ध पर्यटन सर्किट के तौर पर प्रस्तुत किया जाएगा। UP News
टोक्यो के अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी केंद्र टोक्यो बिग साइट में आयोजित होने वाले एक्सपो में उत्तर प्रदेश की प्रस्तुति का प्रमुख आकर्षण भगवान बुद्ध से जुड़े स्थल होंगे। यहां सारनाथ से कुशीनगर तक भगवान बुद्ध की जीवन यात्रा को प्रमुखता से प्रदर्शित किया जाएगा। इसके साथ ही श्रावस्ती, कपिलवस्तु, कौशांबी और संकिसा को भी इस सर्किट में शामिल कर उत्तर प्रदेश की बौद्ध विरासत को एक साथ दुनिया के सामने रखा जाएगा। इन स्थलों के माध्यम से पर्यटकों को भगवान बुद्ध के जीवन, उनके उपदेशों और बौद्ध परंपरा से जुड़े उत्तर प्रदेश के इतिहास की जानकारी दी जाएगी। UP News
उत्तर प्रदेश सरकार का मुख्य फोकस जापानी पर्यटकों को प्रदेश के बौद्ध स्थलों तक आकर्षित करना है। एक्सपो के दौरान जापान के टूर ऑपरेटरों और ट्रैवल प्लानरों के साथ सीधे संवाद किया जाएगा। सरकार का प्रयास ऐसे नए टूर पैकेज तैयार कराने का है, जिनमें उत्तर प्रदेश के प्रमुख बौद्ध स्थलों को एक ही यात्रा मार्ग में जोड़ा जा सके। इससे जापान से आने वाले पर्यटकों के लिए यूपी के बौद्ध सर्किट की यात्रा अधिक व्यवस्थित और आकर्षक बनाई जा सकेगी। UP News
टोक्यो एक्सपो में उत्तर प्रदेश की रणनीति केवल पर्यटकों को आकर्षित करने तक सीमित नहीं रहेगी। सरकार हॉस्पिटैलिटी और पर्यटन क्षेत्र में निवेश के अवसरों को भी सामने रखेगी।होटल, पर्यटन सेवाओं और इससे जुड़े दूसरे क्षेत्रों में निवेश के लिए संभावनाओं को जापानी कंपनियों और प्रतिनिधियों के सामने रखा जाएगा। इससे बौद्ध पर्यटन के साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की संभावना है। UP News
टूरिज्म एक्सपो जापान की अंतरराष्ट्रीय पहुंच काफी बड़ी है। वर्ष 2025 में आयोजित एक्सपो में 82 देशों और क्षेत्रों की 1,350 कंपनियों और संस्थाओं ने हिस्सा लिया था। आयोजन में करीब 1.27 लाख लोग पहुंचे थे। ऐसे में उत्तर प्रदेश सरकार के लिए यह अपने बौद्ध सर्किट, संस्कृति और धार्मिक पर्यटन को अंतरराष्ट्रीय बाजार में प्रचारित करने का महत्वपूर्ण मंच होगा। UP News
उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि जापान उत्तर प्रदेश के बौद्ध पर्यटन के लिए महत्वपूर्ण बाजार है। भारत और जापान के बीच भगवान बुद्ध से जुड़ा आध्यात्मिक और सांस्कृतिक रिश्ता काफी मजबूत है। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास जापानी टूर ऑपरेटरों और ट्रैवल प्लानरों से सीधे संवाद करने का है। प्रदेश के छह प्रमुख बौद्ध स्थलों को एक जुड़े हुए पर्यटन मार्ग के रूप में पेश किया जाएगा। UP News
उत्तर प्रदेश की प्रस्तुति में सारनाथ, कुशीनगर, श्रावस्ती, कपिलवस्तु, कौशांबी और संकिसा प्रमुख रूप से शामिल होंगे। इन स्थलों को भगवान बुद्ध के जीवन और बौद्ध परंपरा से जोड़कर जापानी पर्यटकों के सामने पेश किया जाएगा। उत्तर प्रदेश सरकार को उम्मीद है कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर बौद्ध सर्किट की बेहतर ब्रांडिंग से जापान से आने वाले पर्यटकों की संख्या बढ़ाने और प्रदेश में पर्यटन से जुड़े निवेश को आकर्षित करने के नए रास्ते खुलेंगे। UP News
विज्ञापन