UP Budget 2023- बजट में योगी युवाओं को देंगे सौगात,बरसेगा धन धना धन
UP Budget 2023
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 06:42 PM
UP Budget 2023-24 :- केंद्र सरकार के बाद, अब उत्तर प्रदेश की सरकार वित्तीय वर्ष 2023-24 का बजट पेश करने की तैयारियों में जुट गई है। यूपी विधानमंडल का बजट सत्र 20 फरवरी से शुरू होगा इसके बाद 21 फरवरी को योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल का बजट पेश होगा। सरकार आगामी बजट में युवाओं को लेकर कई बड़े ऐलान कर सकती है।
बजट के माध्यम से योगी सरकार 2024 लोकसभा चुनाव पर साधेगी निशाना -
गौरतलब है साल 2024 में लोकसभा चुनाव (Loksabha Elections 2024) होना है, ऐसे में उत्तर प्रदेश सरकार इस बजट के माध्यम से लोकसभा चुनाव पर भी फोकस करेगी। योगी सरकार की पूरी कोशिश होगी कि बजट के जरिए चुनावी समीकरण साधे जा सके, और पार्टी को यूपी में मिशन 80 साधने में मदद मिल सके।
21 फरवरी को वित्त मंत्री सुरेश खन्ना सदन में पेश करेंगे बजट-
20 फरवरी को यूपी विधान मंडल के बजट सत्र की शुरुआत होगी। इसके बाद 21 फरवरी को वित्त मंत्री सुरेश खन्ना (UP Finance Minister Suresh Khanna) सदन में बजट प्रस्तुत करेंगे। आगामी बजट को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह दावा किया है कि यह बजट यूपी की 25 करोड़ जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने वाला होगा प्रदेश सरकार का यह बजट कृषि, महिलाओं, रोजगार संबंधित योजनाओं और इंफ्रास्ट्रक्चर विकास के लिहाज से बहुत ही महत्वपूर्ण होगा।
UP Budget 2023-
आगामी बजट युवाओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। बजट में सरकार युवाओं से जुड़े कई बड़े और महत्वपूर्ण ऐलान कर सकती है। बजट में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 से जुड़े हुए निवेश प्रस्ताव को भी लागू करने हेतु, धन का ऐलान किया जाएगा। इस बार प्रदेश सरकार जो बजट लेकर आएगी, वह 7 लाख करोड़ रुपए से अधिक की हो सकती है।