उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक पतंग ने एक ही परिवार के दो लोगों की जिंदगी छीन ली। पतंग निकालने की कोशिश में हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आए 12 वर्षीय बच्चे को बचाने के लिए उसके दादा दौड़े, लेकिन वह भी करंट की गिरफ्त में आ गए।

UP News : उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक पतंग ने एक ही परिवार के दो लोगों की जिंदगी छीन ली। पतंग निकालने की कोशिश में हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आए 12 वर्षीय बच्चे को बचाने के लिए उसके दादा दौड़े, लेकिन वह भी करंट की गिरफ्त में आ गए। पहले दादा की मौत हुई और फिर दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में इलाज के दौरान मासूम ने भी दम तोड़ दिया। इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे परिवार और मोहल्ले में शोक का माहौल है। UP News
यह भी पढ़े : राम मंदिर चढ़ावा केस में नया मोड़, SIT रिपोर्ट तक अयोध्या में रहेंगे चंपत राय
यह हादसा खुर्जा नगर के बुर्ज उस्मान मोहल्ले में हुआ। शुक्रवार को 12 वर्षीय अहद अपने घर की छत पर पतंग उड़ा रहा था। इसी दौरान उसकी पतंग पास के बिजली के पोल से गुजर रही हाईटेंशन लाइन में उलझ गई। पतंग निकालने के लिए अहद लोहे की रॉड लेकर पोल के पास पहुंचा। जैसे ही उसने तारों के पास रॉड पहुंचाई, वह तेज करंट की चपेट में आ गया। जोरदार झटका लगते ही वह गंभीर रूप से झुलस गया और मौके पर ही तड़पने लगा। UP News
पोते को करंट लगते देख 65 वर्षीय दादा इसरार बिना कुछ सोचे-समझे उसे बचाने के लिए दौड़ पड़े। लेकिन वह भी बिजली की चपेट में आ गए। परिवार के लोग और आसपास मौजूद लोगों ने दोनों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने इसरार को मृत घोषित कर दिया। अहद की हालत गंभीर होने पर उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया। कई घंटे तक चले इलाज के बावजूद डॉक्टर उसकी जान नहीं बचा सके और शुक्रवार देर रात उसने भी दम तोड़ दिया। दादा और पोते की लगातार हुई मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। शनिवार को जब अहद का पार्थिव शरीर घर पहुंचा तो पूरे मोहल्ले में मातम छा गया। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग अंतिम विदाई देने पहुंचे। UP News
विज्ञापन