
UP By-Election : रामपुर की स्वार तथा मिर्जापुर की छानबे विधानसभा सीट पर भी 10 मई को उप चुनाव होंगे। समाजवादी पार्टी के विधायक अब्दुल आजम की सदस्यता रद्द होने के बाद रामपुर की स्वार सीट खाली हुई है। वहीं मिर्जापुर में छानबे सीट पर विधायक राहुल कोल के निधन के बाद यह सीट खाली हुई थी।
बता दें कि बीते 2 फरवरी को मिर्जापुर की छानबे सीट से विधायक राहुल प्रकाश कोल का निधन हो गया था। राहुल प्रकाश कोल बीजेपी गठबंधन के अपना दल से विधायक थे। उनका निधन मुंबई में हुआ था। वो अपना दल के विधायक बीते लंबे वक्त से कैंसर से पीड़ित थे। राहुल प्रकाश कोल दो बार से अपना दल के टिकट पर चुनाव जीते थे। 2017 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने बीएसपी के उम्मीदवार को हराकर विधानसभा चुनाव में छानबे विधानसभा सीट पर जीत दर्ज की थी। उनके निधन पर केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने दुःख जताया था।
वहीं समाजवादी पार्टी का गढ़ माना जाने वाला रामपुर में भी उपचुनाव होगा। हालांकि पिछले उपचुनाव में आजम खान की सदस्यता रद्द होने के बाद इसपर चुनाव हुआ था लेकिन वहां पर भाजपा उम्मीदवार आकाश सक्सेना ने यूपी की मुस्लिम राजनीति के सबसे बड़े चेहरे आजम के गढ़ रामपुर में न सिर्फ सेंधमारी की, बल्कि उसे ढहा दिया।
वहीं स्वार सीट से सपा के टिकट पर पिछली बार अब्दुल्ला आजम चुनाव जीते थे। लेकिन, इसी साल उनकी विधायकी निरस्त हो गई, जिसके बाद से ये सीट खाली हो गई है। अब भाजपा इस सीट पर भी जीत दर्ज करने की तैयारी में है।