विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में गुर्जर समाज को बड़ी राजनीतिक ताकत माना जाता है। बड़ी राजनीतिक ताकत रखने के बावजूद गुर्जर समाज का मात्र एक चेहरा ही उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री है। उत्तर प्रदेश के मंत्रिमंडल में हुए विस्तार के बाद विभागों के बंटवारे में गुर्जर समाज के मंत्री का कद घटा दिया गया है।

UP News : उत्तर प्रदेश में गुर्जर समाज को बड़ी राजनीतिक ताकत माना जाता है। बड़ी राजनीतिक ताकत रखने के बावजूद गुर्जर समाज का मात्र एक चेहरा ही उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री है। उत्तर प्रदेश के मंत्रिमंडल में हुए विस्तार के बाद विभागों के बंटवारे में गुर्जर समाज के मंत्री का कद घटा दिया गया है। यह बात किसी को भी समझ में नहीं आ रही है कि आखिर गुर्जर समाज के मंत्री का कद घटाकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) क्या संदेश देना चाहती है। उत्तर प्रदेश सरकार में एकमात्र गुर्जर मंत्री का कद घटाने को लेकर प्रदेश भर में खूब चर्चा हो रही है। UP News
उत्तर प्रदेश के मंत्रिमंडल में डॉ. सोमेन्द्र तोमर मंत्री हैं। डॉ. सोमेन्द्र तोमर उत्तर प्रदेश के मंत्रिमंडल में अकेले पूरे गुर्जर समाज का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। 10 मई 2026 तक डॉ. सोमेन्द्र तोमर उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री के तौर पर तैनात थे। 10 मई 2026 को हुए मंत्रिमंडल विस्तार में डॉ. सोमेन्द्र तोमर को स्वतंत्र प्रभार का मंत्री बनाकर प्रमोट किया गया था। उम्मीद जताई जा रही थी कि मंत्रिमंडल के विभागों के बंटवारे में डॉ. सोमेन्द्र तोमर को कोई महत्वपूर्ण विभाग दिया जाएगा। जब उत्तर प्रदेश के नए मंत्रियों के विभागों का बंटवारा हुआ तो पता चला कि डॉ. सोमेन्द्र तोमर को ऊर्जा जैसे महत्वपूर्ण विभाग से हटाकर सैनिक कल्याण तथा PRD जैसा गैर महत्व वाला विभाग सौंप दिया गया है। एक तरफ राज्यमंत्री से स्वतंत्र प्रभार वाले मंत्री पद पर प्रमोशन दूसरी तरफ बहुत छोटे से विभाग के तौर पर डिमोशन यह बात किसी को भी समझ में नहीं आ रही है। यह कारण कोई भी नहीं समझ पा रहा है कि गुर्जर समाज के मंत्री का कद घटा कर भाजपा गुर्जर समाज को क्या संदेश देने का प्रयास कर रही है? UP News
उत्तर प्रदेश के नए सैनिक कल्याण तथा प्रांतीय रक्षक दल (PRD) मंत्री सोमेन्द्र तोमर उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के रहने वाले हैं। उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के खैली गाँव के मूल निवासी डॉ. सोमेन्द्र तोमर वर्तमान में मेरठ शहर के शास्त्रीनगर में रहते हैं। डॉ. सोमेन्द्र तोमर उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले की मेरठ दक्षिणी विधानसभा सीट से विधायक हैं। यह सीट उन्होंने लगातार दो बार जीती है। UP News
उत्तर प्रदेश के नए सैनिक कल्याण तथा PRD मंत्री डॉ. सोमेन्द्र तोमर ने अपनी राजनीति की शुरूआत एक छात्र नेता के रूप में की थी। फिजिक्स में PHD की डिग्री धारण करने वाले डॉ. सोमेन्द्र तोमर वर्ष-2003 में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष चुने गए थे। सोमेंद्र तोमर ऐसे पहले छात्र नेता हैं, जो छात्रसंघ चुनाव से सीधे मुख्य धारा की राजनीति में पहुंचे हैं। 2004 में भाजयुमो के प्रदेश संयोजक रहे। 2012 में बीजेपी ने टिकट दिया, लेकिन फिर उनका टिकट दूसरे को दे दिया गया। 2017 में बीजेपी ने टिकट दिया और उन्होंने जीत हासिल की। 2022 में फिर बीजेपी ने भरोसा जताया और टिकट दिया। इस बार भी उन्होंने जीत हासिल की। उन्होंने गठबंधन के प्रत्याशी आदिल चौधरी को हराया। इस प्रकार छात्र राजनीति से शुरूआत करके मुख्य धारा की राजनीति तक का सफर उन्होंने बखूबी पूरा किया है। उत्तर प्रदेश के मंत्रिमंडल में गुर्जर समाज के इस अकेले मंत्री की पूरे प्रदेश में खूब चर्चा हो रही है। UP News
विज्ञापन