Advertisement
Advertisement
उत्तर प्रदेश के चंदौली में मुगलसराय रिंग रोड पर पिकअप चालक से हुई लूट की घटना में उत्तर प्रदेश पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। इस वारदात में किसी बाहरी बदमाश का हाथ नहीं था बल्कि चालक ने ही अपने सगे भाई और साथियों के साथ मिलकर पूरी साजिश रची थी।

Advertisement
UP News : उत्तर प्रदेश के चंदौली में मुगलसराय रिंग रोड पर पिकअप चालक से हुई लूट की घटना में उत्तर प्रदेश पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। इस वारदात में किसी बाहरी बदमाश का हाथ नहीं था बल्कि चालक ने ही अपने सगे भाई और साथियों के साथ मिलकर पूरी साजिश रची थी। उत्तर प्रदेश पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नकदी, मोबाइल, सोने का लॉकेट और वारदात में प्रयुक्त तलवार बरामद की है।
उत्तर प्रदेश पुलिस के अनुसार 1 अप्रैल की रात चंदौली के मुगलसराय रिंग रोड स्थित कुरहना अंडरपास के पास पिकअप चालक रोहित पटेल ने वाहन को बहाने से रोक दिया। इसी दौरान मोटरसाइकिल से पहुंचे उसके भाई विपिन कुमार सिंह आकाश सिंह और विशाल पटेल ने वादी रविंद्र कुमार को तलवार दिखाकर मारपीट की और करीब 45 हजार रुपये व मोबाइल फोन लूट लिया। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो पूरी कहानी सामने आ गई। पूछताछ में पता चला कि रोहित पटेल ने ही पहले अपने भाई को फोन कर बताया था कि वह गोरखपुर से बिक्री के पैसे लेकर लौट रहा है। इसी सूचना के आधार पर पूरी योजना बनाई गई। वारदात को असली दिखाने के लिए आरोपियों ने रोहित के साथ भी मारपीट कर उसका मोबाइल और लॉकेट छीनने का नाटक किया। अगले दिन आरोपी इंडियन इंस्टीट्यूट कॉलोनी नाचघर मैदान में लूट की रकम बांटने पहुंचे जहां पुलिस ने दबिश देकर चारों को गिरफ्तार कर लिया।
पूरे मामले का खुलासा करते हुए उत्तर प्रदेश पुलिस ने लूट का माल भी बरामद कर लिया है। पुलिस के अनुसार अपराधियों के कब्जे से 23 हजार रुपये नकद, दो मोबाइल फोन एक सोने का लॉकेट और तलवार बरामद की गई। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ में घटना स्वीकार कर ली है और मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। UP News
Advertisement
Advertisement