विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कड़ा निर्देश जारी किया है। CM योगी ने यह कड़ा निर्देश उत्तर प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों, पुलिस अधीक्षकों तथा पुलिस कमिश्नरों को भेजा है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कड़ा निर्देश बकरीद के त्यौहार को लेकर जारी किया है।

UP News : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कड़ा निर्देश जारी किया है। CM योगी ने यह कड़ा निर्देश उत्तर प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों, पुलिस अधीक्षकों तथा पुलिस कमिश्नरों को भेजा है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कड़ा निर्देश बकरीद के त्यौहार को लेकर जारी किया है। उत्तर प्रदेश सरकार बकरीद के मौके पर सडक़ पर नमाज पढऩे तथा खुले में कुर्बानी देने पर पाबंदी का आदेश लागू कर चुकी है। UP News
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों (DM), पुलिस कमिश्नरी व्यवस्था वाले जिलों के पुलिस कमिश्नरों (CM) तथा पुलिस अधीक्षकों को निर्देश जारी किए हैं। इन निर्देशों में कहा गया है कि प्रदेश में जिस किसी स्थान पर सड़ पर नमाज पढ़ी गई अथवा खुले में कुर्बानी दी गई उस जिले के DM तथा पुलिस कप्तान के विरूद्ध तुरन्त सख्त कार्यवाही की जाएगी। बकरीद पर किसी भी सूरत में सडक़ पर नमाज पढऩे की इजाजत देने को उस जिले के DM तथा पुलिस कप्तान की अयोग्यता के रूप में देखा जाएगा। UP News
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर पूरे प्रदेश में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। प्रदेश भर के पुलिस कमिश्नर, पुलिस कप्तान तथा जिलाधिकारी अपने-अपने जिले में हाई अलर्ट घोषित कर चुके हैं। बात पूरे प्रदेश के अलग-अलग जिले की करें तो उत्तर प्रदेश के दिल्ली की सीमा से सटे नोएडा में हाई अलर्ट के तहत धारा-163 लागू कर दी गई है। उत्तर प्रदेश के सभी संवेदनशील जिलों की सुरक्षा व्यवस्था की मॉनीटरिंग सीधे लखनऊ से की जा रही है। UP News
हमारे संभल संवाददाता के अनुसार संभल जिले में बकरीद के त्यौहार को लेकर हाई अलर्ट जारी किया गया है। संभल में कानून व्यवस्था कायम रखने के लिए पूरे जिले को 5 जोन और 18 सेक्टर में बांटा गया है, जहां मजिस्ट्रेट के साथ आरआरएफ (RRF), पीएसी (PAC) और भारी पुलिस बल तैनात है। इस दौरान ढाई सौ से अधिक CCTV कैमरों से इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर द्वारा निगरानी की जा रही है। इसी प्रकार मेरठ और सहारनपुर में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ रखने के लिए पुलिस अधिकारियों ने भारी बल के साथ भीड़भाड़ वाले बाजारों और महत्वपूर्ण स्थानों पर पैदल मार्च किया। UP News
पूर्वी उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में भी बकरीद को लेकर प्रशासन हाई अलर्ट पर है. चंदौली के एसपी आशीष पटेल ने बताया कि समस्त थाना क्षेत्रों में पीस कमेटी की बैठकें पूरी हो चुकी हैं। ईदगाहों और मस्जिदों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा, जबकि थाना प्रभारी लगातार पेट्रोलिंग करेंगे। मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। सोशल मीडिया पर माहौल खराब करने वाले भडक़ाऊ संदेश पोस्ट करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। UP News
मुजफ्फरनगर में जोनल-सेक्टर प्रणाली लागू कर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। एसएसपी संजय कुमार वर्मा के अनुसार, बुढ़ाना और खतौली जैसे अति संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी के लिए 10 डीएसपी, 5 एएसपी, 45 इंस्पेक्टर, 200 सब इंस्पेक्टर और 889 रंगरूटों समेत लगभग डेढ़ हजार पुलिस जवान तैनात किए गए हैं। यहां भी ड्रोन और सीसीटीवी से मस्जिदों की निगरानी हो रही है ताकि सड़को पर नमाज न हो।UP News
क
विज्ञापन