विज्ञापन
सीएम योगी ने कहा था कि नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए। प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे. हम सड़क को बाधित नहीं करने देंगे।

UP News: उत्तर प्रदेश में बकरीद से पहले नमाज पर राजनीतिक बयानबाजी शुरू हो गई है। मंगलवार को सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने लखनऊ में एक कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अगर जगह कम है और कोई सड़क पर नमाज पढ़ रहा है तो इसमें दिक्कत क्या है।
बता दें एक दिन पहले इसी कार्यक्रम में सीएम योगी ने कहा था कि नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए। प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे. हम सड़क को बाधित नहीं करने देंगे। सरकार का नियम सार्वभौम है. सबके लिए समान रूप से लागू होता है।
'विपक्ष ने भाजपा को समझ लिया है'
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अखिलेश ने मुख्यमंत्री पर पलटवार करते हुए कहा कि सड़कों पर क्या होना चाहिए और क्या नहीं होना चाहिए, इसके लिए नियम बने हुए हैं और इस मुद्दे पर राजनीतिक स्कोरिंग नहीं होनी चाहिए। कौन सड़क पर नमाज पढ़ रहा है और अगर पढ़ भी रहा है तो जगह कम होने की वजह से ऐसा हो सकता है. उन्होंने कहा कि भाजपा चाहती है कि विपक्ष दूसरे मुद्दों में उलझा रहे, लेकिन अब विपक्ष ने भी भाजपा की राजनीति को समझ लिया है। UP News
योगी आदित्यनाथ ने और क्या कहा था?
इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा था, "नमाज पढ़नी आवश्यक है। आप शिफ्ट में पढ़िए। हम उसको रोकेंगे नहीं। लेकिन सड़क पर नहीं। सड़क चलने के लिए एक आम नागरिक के लिए, एक बीमार व्यक्ति के लिए, एक आम नागरिक के लिए, एक कामगार के लिए, एक कर्मचारी के लिए, एक सामान्य नागरिक के लिए, एक व्यापारी के लिए हम सड़क को बाधित नहीं करने देंगे. सरकार का नियम सार्वभौम है. सबके लिए समान रूप से लागू होता है।" UP News
विज्ञापन