विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में तबादलों का दौर लगातार जारी है। परिवहन विभाग में एआरटीओ और शिक्षा विभाग में बीएसए स्तर पर बड़े बदलावों के बाद अब स्वास्थ्य विभाग में भी व्यापक फेरबदल किया गया है।

UP News : उत्तर प्रदेश में तबादलों का दौर लगातार जारी है। परिवहन विभाग में एआरटीओ और शिक्षा विभाग में बीएसए स्तर पर बड़े बदलावों के बाद अब स्वास्थ्य विभाग में भी व्यापक फेरबदल किया गया है। योगी सरकार ने प्रदेश के 18 जिलों में मुख्य चिकित्सा अधिकारियों (CMO) की तैनाती बदलते हुए कई वरिष्ठ चिकित्सकों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। इस प्रशासनिक बदलाव के तहत लखनऊ स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी (सिविल) अस्पताल के वरिष्ठ परामर्शदाता रहे डॉ. गंगा प्रसाद गुप्ता को सिविल अस्पताल का निदेशक नियुक्त किया गया है। उन्हें लखनऊ मंडल के अपर निदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। UP News
सरकार ने मेरठ के पीएल शर्मा जिला चिकित्सालय की प्रमुख अधीक्षक डॉ. सुदेश कुमारी को निदेशक मातृ एवं शिशु कल्याण बनाया है। वहीं स्वास्थ्य महानिदेशालय में अपर निदेशक (कार्मिक एवं गोपन) रहीं डॉ. रेनू चौधरी को निदेशक पैरामेडिकल की जिम्मेदारी दी गई है। प्रयागराज मंडल के अपर निदेशक डॉ. राकेश शर्मा को निदेशक सीएचसी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा कई जिलों में नए सीएमओ तैनात किए गए हैं। UP News
डॉ. अजय कुमार शर्मा को उन्नाव, डॉ. रंजन गौतम को बाराबंकी, डॉ. सुखरंजन समद्दर को सीतापुर, डॉ. गंगाराम गौतम को जौनपुर, डॉ. अभय नारायण राय को बलिया, डॉ. उदयभान सिंह को फतेहपुर और डॉ. मुकेश कुमार को वाराणसी का मुख्य चिकित्सा अधिकारी बनाया गया है। इसके अलावा डॉ. प्रमोद कुमार को अंबेडकरनगर, डॉ. सचिन चंद्र वैश्य को गाजियाबाद, डॉ. रमेश कुमार मिश्र को सोनभद्र, डॉ. हरिनंदन प्रसाद को जालौन, डॉ. पंकज कुमार को मऊ, डॉ. रमाकांत सागर को अमरोहा, डॉ. विकास शर्मा को बदायूं, डॉ. किशोर कुमार आहूजा को हापुड़, डॉ. विनय कुमार को महोबा और डॉ. वेद प्रकाश को हाथरस का सीएमओ बनाया गया है। UP News
स्वास्थ्य विभाग से पहले परिवहन विभाग में भी व्यापक स्तर पर तबादले किए गए थे। शासन ने 28 सहायक संभागीय परिवहन अधिकारियों (ARTO) के कार्यक्षेत्र बदलते हुए कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी थीं। गौतमबुद्धनगर, प्रयागराज, गाजियाबाद, बाराबंकी, देवरिया, मैनपुरी और अन्य जिलों में प्रशासनिक और प्रवर्तन इकाइयों में बदलाव किए गए हैं। UP News
उधर बेसिक शिक्षा विभाग में भी बड़े पैमाने पर तबादले किए गए हैं। प्रदेश के 30 जिलों में नए बेसिक शिक्षा अधिकारियों (BSA) की तैनाती की गई है। साथ ही 19 अधिकारियों को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (DIET) और राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (SCERT) में नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।
शामली, आगरा, अलीगढ़, हाथरस, एटा, बदायूं, शाहजहांपुर, बुलंदशहर, हापुड़, प्रतापगढ़, वाराणसी, जौनपुर, सीतापुर, देवरिया, कानपुर, अंबेडकरनगर, झांसी, चित्रकूट और महाराजगंज समेत कई जिलों में नए बीएसए तैनात किए गए हैं। UP News
विज्ञापन