UP Crime : प्यार से पगलाए होमगार्ड पिता ने अपनी ही बेटी को मार डाला
Home guard father mad with love killed his own daughter
भारत
चेतना मंच
03 Mar 2023 03:21 PM
बागपत। बेटी का प्यार पिता को इतना बुरा लगा कि उसने अपनी ही बेटी की जान ले ली। मामला उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के पांची गांव की है। यहां एक होमगार्ड पिता ने अपनी बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी और उसका शव अपने भाई की मदद से मुकारी गांव में हिंडन पुल से नीचे फेंक दिया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने 23 फरवरी की हुई इस घटना का खुलासा करते हुए आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हिंडन नदी से मृतक युवती का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। खेकड़ा पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रीता सिंह ने बताया कि बीती 26 फरवरी को थाना चांदीनगर पुलिस को सूचना मिली कि उसी थाने में तैनात होमगार्ड प्रमोद निवासी ग्राम पांची ने अपनी 16 वर्षीय लड़की की हत्या कर शव को हिंडन नदी में फेंक दिया है। सूचना पर पुलिस द्वारा प्रमोद को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसने अपना गुनाह कुबूल कर लिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर लड़की का शव हिंडन नदी से बरामद किया।
सीओ के अनुसार गिरफ्तार आरोपी प्रमोद ने पुलिस पूछताछ में अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि उसने 23 फरवरी की रात बेटी को एक युवक से बात करते हुए देख लिया और गुस्से में आकर उसने उसकी रात में ही हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक प्रमोद ने बताया कि उसने शव को अपने भाई मोहित के साथ मिलकर मुकारी गांव में हिंडन नदी के पुल से नीचे फेंक दिया था। सिंह ने बताया कि हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
उत्तर प्रदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।