UP Crime News: उप्र में एैसी अराजकता कि आप पढ़कर रह जाएंगे दंग...
noida Crime news
भारत
RP Raghuvanshi
06 Jun 2022 10:29 PM
भारत
RP Raghuvanshi
06 Jun 2022 10:29 PM
Lucknow: लखनऊ। कहते हैं कि अराजकता का कोई धर्म अथवा जाति नहीं होती। अराजकता अक्सर ओहदेदार भी करते हैं। एैसा ही कुछ हो रहा है उत्तर प्रदेश में। उत्तर प्रदेश सरकार के एक मंत्री के भतीजे ने ऐसी अराजकता की कि पढ़कर आप दंग रह जाएंगे। उधर मात्र (13 वर्ष) की एक बच्ची से सामूहिक बलात्कार की घटना आपको हिलाकर रख देगी।
अराजकता और शर्मसार करने वाली ये दोनों घटनाएं उत्तर प्रदेश में कल यानि 5 जून को एक साथ घटी हैं। पहली घटना बरेली की है।
एक तो मंत्री का भतीजा, ऊपर से दो दोस्तों के साथ शराब के नशे में धुत। तीनों ने चाय पीने आए होमगार्ड पर दबंगई दिखा डाली। पहले तो उसे गाली देकर बुलाया और वह नहीं पहुंचा तो कार से उतरकर उस पर टूट पड़े। न सिर्फ उसे जमकर पीटा बल्कि वर्दी भी फाड़ दी। होमगार्ड की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मंत्री का भतीजा इस बीच भाग निकला।
डेलापीर मंडी गेट पर शनिवार रात करीब सवा बजे हुई इस घटना में पिटे होमगार्ड ओमेंद्र थाना प्रेमनगर में तैनात हैं और प्लाटून कमांडर भी हैं। ओमेंद्र के मुताबिक, रात करीब सवा बजे वह डेलापीर मंडी गेट के सामने पंडित के खोखे पर चाय पीने पहुंचे थे। वहां वह बेंच पर बैठे ही थे कि कुछ दूर खड़ी एक कार में बैठे लोगों ने उन्हें गाली देकर बुलाया। वह कार के पास पहुंचे तो देखा कि कार में वन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. अरुण कुमार सक्सेना का भतीजा अमित कुमार अपने दोस्त अंकित अग्निहोत्री और एक अज्ञात युवक के साथ बैठा था। उन्होंने मंत्री के भतीजे को पहचानकर बुलाने का कारण पूछा तो उन्होंने उनसे बदसलूकी शुरू कर दी। पूछा-तेरी ड्यूटी कहां है। उन्होंने थाना प्रेमनगर का नाम लिया तो यह कहते हुए थप्पड़ मार दिया कि थाना प्रेमनगर में ड्यूटी है तो यहां क्यों आया है। आरोप है कि ओमेंद्र ने थप्पड़ मारने पर विरोध जताया तो तीनों ने कार से उतरकर उन्हें पीटना शुरू दिया। उनकी वर्दी भी फाड़ दी।
होमगार्ड ने मारपीट के मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। इस मामले में जांच के साथ कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।- रोहित सिंह सजवाण, एसएसपीदूसरी घटना उत्तर प्रदेश के ही फिरोजाबाद की है। घर के बाहर सीढिय़ों पर बैठी पांचवीं की छात्रा को उठाकर सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। घटना शनिवार की है। परिजन की तहरीर पर पुलिस ने किशोरी का डॉक्टरी परीक्षण कराकर तीन किशोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना थाना दक्षिण क्षेत्र की है। पीडि़ता की मां का कहना है कि उसकी 13 वर्षीय पुत्री शनिवार दोपहर दो बजे घर के बाहर सीढिय़ों पर बैठी थी। तभी मोहल्ले में रहने वाले तीन किशोर उसे उठाकर पड़ोसी के घर ले गए। वहां बेटी से दुष्कर्म किया गया। जब बेटी बाहर नहीं मिली तो खोजबीन शुरू की। इसी बीच बेटी की सहेली ने बताया कि उसे मोहल्ले के तीन लोग उठाकर ले गए हैं।