UP Crime : बाराबंकी में एक करोड़ की स्मैक बरामद, दो गिरफ्तार
Smack worth one crore recovered in Barabanki, two arrested
भारत
चेतना मंच
13 Mar 2023 03:38 PM
पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि रामसनेही घाट थाना क्षेत्र के कोटवा से रविवार को जय प्रकाश पाठक उर्फ किन्नी और उसके पुत्र शिवम पाठक उर्फ गोलू को पकड़ा गया। उनके कब्जे से 1.355 किलोग्राम स्मैक बरामद की गई। इसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।
बाराबंकी (उप्र)। बाराबंकी जिले के रामसनेही घाट क्षेत्र में पुलिस ने मादक पदार्थ के दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से एक करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की स्मैक बरामद की है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि रामसनेही घाट थाना क्षेत्र के कोटवा से रविवार को जय प्रकाश पाठक उर्फ किन्नी और उसके पुत्र शिवम पाठक उर्फ गोलू को पकड़ा गया। उनके कब्जे से 1.355 किलोग्राम स्मैक बरामद की गई। इसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब एक करोड़ रुपये है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि दोनों तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
उत्तर प्रदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।