विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के सरकारी विमान में सोमवार को बड़ा तकनीकी हादसा होते-होते टल गया। मुरादाबाद एयरपोर्ट पर टेकऑफ से ठीक पहले विमान का इंजन अचानक फेल हो गया और रनवे पर विमान से धुआं निकलने लगा। घटना के बाद एयरपोर्ट परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

UP News : उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के सरकारी विमान में सोमवार को बड़ा तकनीकी हादसा होते-होते टल गया। मुरादाबाद एयरपोर्ट पर टेकऑफ से ठीक पहले विमान का इंजन अचानक फेल हो गया और रनवे पर विमान से धुआं निकलने लगा। घटना के बाद एयरपोर्ट परिसर में अफरा-तफरी मच गई। मिली जानकारी के अनुसार, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक सरकारी कार्यक्रम से लौटने के लिए यूपी सरकार के विमान में सवार थे। विमान जैसे ही रनवे पर आगे बढ़ा, अचानक इंजन ने काम करना बंद कर दिया। कुछ ही सेकंड में इंजन वाले हिस्से से धुआं उठता दिखाई दिया, जिससे सुरक्षा एजेंसियों और एयरपोर्ट स्टाफ में हड़कंप मच गया। UP News
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पायलट ने तत्काल सूझबूझ दिखाते हुए विमान को रोक दिया। इसके बाद सुरक्षा कर्मियों और एयरपोर्ट स्टाफ ने तेजी से कार्रवाई करते हुए डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक को सुरक्षित विमान से बाहर निकाला। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ और सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित बताए जा रहे हैं। घटना के बाद मुरादाबाद एयरपोर्ट पर कुछ समय के लिए आपात स्थिति जैसा माहौल बन गया। विमान के आसपास सुरक्षा घेरा बढ़ा दिया गया और तकनीकी टीम को तत्काल जांच के लिए बुलाया गया। शुरुआती जानकारी में इंजन में तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है, हालांकि वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि विमान उड़ान भरने की तैयारी में था और यदि तकनीकी खराबी कुछ देर बाद सामने आती तो बड़ा हादसा हो सकता था। पायलट की सतर्कता और एयरपोर्ट स्टाफ की त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा संकट टल गया। UP News
विज्ञापन