नोएडा शहर के खास नागरिक के घर पहुंचे उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री
नोएडा
RP Raghuvanshi
06 Sep 2025 05:37 PM
नोएडा
RP Raghuvanshi
06 Sep 2025 05:37 PM
नोएडा शहर में हर दिन कोई ना कोई बड़ा आयोजन होता रहता है। शनिवार को नोएडा शहर में उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक का आगमन उल्लेखनीय रहा। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक अपने नोएडा के दौर के दौरान नोएडा शहर के एक खास नागरिक के आवास पर पहुंचे। इस दौरान नोएडा शहर के समस्त नागरिकों की तरफ से उप मुख्यमंत्री को भगवान श्रीराम की प्रतिमा भेंट की गई। Noida News
नोएडा की सबसे बड़ी सामाजिक संस्था के अध्यक्ष के आवास पर पहुंचे उप मुख्यमंत्री
आपको बता दें कि नोएडा शहर में 135 से भी अधिक सामाजिक संगठन काम करते हैं। इन्हीं संगठनों में एक संगठन का नाम है फेडरेशन ऑफ नोएडा रेजिडेंशियल वेलफेयर एसोसिएशन। इस सामाजिक संस्था को फोनरवा के नाम से जाना जाता है। फोनरवा को नोएडा शहर की सबसे बड़ी सामाजिक संस्था का दर्जा प्राप्त है। इन दिनों फोनरवा के अध्यक्ष पद पर योगेन्द्र शर्मा तैनात हैं। शनिवार को उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक नोएडा में फोनरवा के अध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा के आवास पर पहुंचे। इस दौरान नोएडा के नागरिकों की तरफ से उप मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया गया।
नोएडा के सेक्टर-45 में हुआ उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री का स्वागत
फोनरवा के प्रवक्ता ने बताया कि शनिवार को उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक फोनरवा के अध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा के आवास पर पहुंचे। योगेन्द्र शर्मा का आवास नोएडा के सेक्टर-45 में स्थापित है। नोएडा के सेक्टर-45 में पहुंचने पर नोएडा के नागरिकों की तरफ से उप मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया गया। स्वागत स्वरूप उन्हें नोएडा के नागरिकों की तरफ से पुष्प गुच्छ के साथ ही साथ भगवान श्रीराम जी की प्रतिमा भी भेंट की गई। फोनरवा के अध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा ने बताया कि उप मुख्यमंत्री के साथ नोएडा शहर की स्वास्थ्य सेवाओं एवं ट्रॉमा सेंटर सहित विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से संवाद हुआ। उपमुख्यमंत्री ने सभी विषयों को ध्यानपूर्वक सुना और शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।
नोएडा शहर में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री का स्वागत करने के दौरान नोएडा शहर के अनेक प्रमुख नागरिक मौजूद रहे। योगेन्द्र शर्मा के आवास पर हुए स्वागत में फोनरवा अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा,महासचिव के.के. जैन, त्रिलोक शर्मा, विजय भाटी, सुशील यादव, ताराचंद गोड, विनोद शर्मा, लाटसाहब लोहिया, संजय चौहान, राजेश सिंह, अशोक मिश्रा, कोसिन्द्र यादव, जी.एस. सचदेव, हिदेश गुप्ता की उपस्थिति उल्लेखनी थी। Noida News