विज्ञापन
उत्तर प्रदेश की राजनीति में अचानक तूफान आ गया है। पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के विभाजन तथा महाराष्ट्र में शिवसेना के सांसदों के पाला बदलने के बीच उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ने समाजवादी पार्टी के टूटने की भविष्यवाणी की है।

UP News : उत्तर प्रदेश की राजनीति में अचानक तूफान आ गया है। पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के विभाजन तथा महाराष्ट्र में शिवसेना के सांसदों के पाला बदलने के बीच उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ने समाजवादी पार्टी के टूटने की भविष्यवाणी की है। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री तथा भाजपा नेता केशव प्रसाद मौर्य ने दावा किया है कि समाजवादी पार्टी के 25-26 सांसद पाला बदलने को तैयार बैठे हैं। केशव प्रसाद मौर्य के इस बयान से उत्तर प्रदेश की राजनीति में बड़ी खलबली मच गई है। UP News
आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश की राजनीति में अचानक सियासी हलचल बहुत तेज हो गई है। सुभासपा प्रमुख और योगी सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर द्वारा समाजवादी पार्टी (सपा) में बड़ी टूट की संभावना जताए जाने के बाद अब उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी बड़ा दावा कर राजनीतिक तापमान बढ़ा दिया है। मौर्य ने कहा कि सपा के 25-26 सांसद पाला बदलने के लिए तैयार बैठे हैं और समय आने पर बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम देखने को मिलेगा। राजभर ने इससे पहले दावा किया था कि समाजवादी पार्टी के भीतर असंतोष बढ़ रहा है और कई नेता पार्टी छोडऩे के संपर्क में हैं। उनके इस बयान ने पहले ही राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया था। अब केशव प्रसाद मौर्य के बयान ने इन अटकलों को और हवा दे दी है। राजभर के बयाना को हलके में लेने वाले मौर्य के बयान को गंभीर तथा बड़ा बयान बता रहे हैं। UP News
भाजपा नेताओं के इन दावों पर समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। अखिलेश ने कहा कि भाजपा का इतिहास विपक्षी दलों में टूट कराने का रहा है, लेकिन समाजवादी पार्टी पूरी तरह एकजुट है और किसी भी तरह की राजनीतिक साजिश का मुकाबला करने के लिए तैयार है। उन्होंने भाजपा पर विपक्षी दलों को अस्थिर करने की राजनीति करने का आरोप लगाया। अखिलेश यादव ने यह भी संकेत दिया कि भाजपा आगामी चुनावों को देखते हुए विपक्षी दलों के भीतर भ्रम और अस्थिरता पैदा करने की कोशिश कर रही है। सपा नेतृत्व का दावा है कि पार्टी के सांसद और विधायक पूरी मजबूती के साथ संगठन के साथ खड़े हैं। UP News
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही भाजपा और सपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। हाल के महीनों में अखिलेश यादव और केशव प्रसाद मौर्य के बीच कई मुद्दों पर सार्वजनिक बयानबाजी देखने को मिली है। दोनों दल लगातार एक-दूसरे के संगठन और जनाधार पर सवाल उठा रहे हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि भाजपा नेताओं के ये बयान केवल राजनीतिक रणनीति का हिस्सा भी हो सकते हैं, जिनका उद्देश्य विपक्षी खेमे में मनोवैज्ञानिक दबाव बनाना है। वहीं सपा इन दावों को पूरी तरह निराधार बताते हुए भाजपा पर ध्यान भटकाने की राजनीति करने का आरोप लगा रही है। UP News
फिलहाल न तो भाजपा नेताओं ने उन कथित सांसदों के नाम सार्वजनिक किए हैं और न ही उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के किसी सांसद ने खुलकर पार्टी छोडऩे की बात कही है। ऐसे में यह दावा अभी राजनीतिक बयानबाजी के दायरे में ही माना जा रहा है। लेकिन उत्तर प्रदेश की राजनीति में जिस तरह दल-बदल और नए समीकरणों का इतिहास रहा है, उसे देखते हुए इन बयानों ने राजनीतिक हलकों में उत्सुकता जरूर बढ़ा दी है। आने वाले दिनों में यह साफ होगा कि भाजपा नेताओं के दावे महज सियासी संदेश हैं या फिर वास्तव में उत्तर प्रदेश की राजनीति किसी बड़े राजनीतिक पुनर्संयोजन की ओर बढ़ रही है। UP News
समाजवादी पार्टी ने ओमप्रकाश राजभर तथा केशव प्रसाद मौर्य के बयानों को खारिज कर दिया है। समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने कहा कि भाजपा तथा उसके सहयोगी राम मंदिर के चंदा चोरी प्रकरण में पूरी तरह से नंगे हो चुके हैं। प्रदेश की जनता तथा नेताओं को ध्यान चंदा चोरी के प्रकरण से भटकाने के लिए भाजपा ने सांसद टूटने की अफवाह फैलाने का काम किया है। राजेन्द्र चौधरी ने दावा किया कि समाजवादी पार्टी के सभी सांसद, विधायक तथा तमाम नेता एकजुट होकर भाजपा के चंदा चोरी के मामले को जन-जन तक ले जाएंगे। UP News
विज्ञापन