
आजम खान की ओर से पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने कहा कि उनके खिलाफ 87 प्राथमिकी दर्ज हैं, जिनमें से 84 मामलों में उन्हें जमानत मिल गई है. उन्होंने आजम खान की ओर से कहा, ‘मैं बिना वजह जेल में बंद हूं. आप ही बताएं मैं कहां जाऊं. मैं अदालत में राजनीति नहीं ला रहा हूं.’ UP Chunav: चुनाव से पहले जयंत चौधरी ने टिकैत दरबार में लगाई हाजिरी, बाबा का आशीर्वाद लेकर दिया बड़ा संदेश आजम खान (Azam Khan) दो साल से उत्तर प्रदेश की सीतापुर जेल में बंद हैं. उन्हें फरवरी 2020 में उनके बेटे और पत्नी के साथ जमीन हथियाने, अतिक्रमण करने सहित फर्जी जन्म प्रमाणपत्र उपलब्ध कराने जैसे कई मामलों में गिरफ्तार किया गया था.Supreme Court refuses to grant any relief to Samajwadi Party leader Azam Khan who was seeking interim bail to campaign in upcoming #UttarPradeshElections. SC asks Azam Khan to approach concerned court with his plea. pic.twitter.com/XfozRnyuVs
— ANI (@ANI) February 8, 2022