UP Election 2022: यूपी में 17 विधायकों के टिकट काटेगी भाजपा, 14 जनवरी को आएगी पहली सूची
up election
भारत
चेतना मंच
11 Jan 2022 11:58 PM
UP Election: नोएडा। उत्तर प्रदेश विधानसभा के चुनाव (UP Chunav) को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आ रही है। पता चला है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश (West Uttar Pradesh) की जिन 58 विधानसभा सीटों पर पहले चरण में मतदान होना है, वहां के 17 विधायकों के टिकट भाजपा (BJP Candidate List) काटने वाली है। इन 58 विधानसभा क्षेत्रों में पिछले चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के 53 विधायक जीते थे।
जिन विधायकों के खिलाफ जनता में आक्रोश है अथवा जिन पर विभिन्न प्रकार के आरोप लगे हैं, उनके नाम भाजपा नेतृत्व ने तय कर लिए हैं। ऐसे 17 विधायकों के नाम तय किए गए बताए जाते हैं, जिनको इस बार के चुनाव में टिकट नहीं दिया जाएगा। जिन विधायकों के टिकट (UP Election) काटे जाएंगे वे नाराज होकर पार्टी को हराने के काम में ना जुट जाए इसलिए एक-एक विधायक को बुलाकर समझाया जा रहा है।
UP Election 2022: कोरोना पहले जनता पर पड़ा भारी, अब नेताओं की बारी, पढ़ें किसका खेल बिगाड़ने वाली है महामारी
यह भी बताया जा रहा है कि उन्हें दूसरे महत्वपूर्ण पदों पर एडजस्ट किया जाएगा। भाजपा के अंतरण सूत्रों का दावा है कि 14 जनवरी को पार्टी के प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी जाएगी। इस सूची में प्रथम चरण से लेकर दूसरे चरण तक के प्रत्याशियों के नाम शामिल रहेंगे।
भारतीय जनता पार्टी के अंदरूनी सूत्रों का दावा है कि इस बार के चुनाव में खासतौर से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पार्टी कोई रिस्क नहीं लेना चाहती। इस कारण से ऐसे कार्यकर्ताओं को टिकट देने की योजना है जिनकी जीत की संभावना सबसे अधिक रहे। पार्टी के पास अंदरूनी सर्वे रिपोर्ट भी मौजूद है। इस सर्वे रिपोर्ट में 17 विधायकों के चुनाव हारने की पक्की गारंटी बताई गई है।