UP Election 2022: शायर मुनव्वर राना का वोटर लिस्ट से नाम गायब, यूं छलका दर्द!
भारत
RP Raghuvanshi
23 Feb 2022 07:56 PM
भारत
RP Raghuvanshi
23 Feb 2022 07:56 PM
Up election: मशहूर शायर मुनव्वर राना ने अपना नाम वोटर लिस्ट में ना होने पर नाराजगी जाहिर की है. उन्होंने कहा, 'जब हुकूमत खुद वोट देने का मौका नहीं दे रही है तो हम दुख किस बात का करे। उसके बाद उन्होंने कहा कि, ये चुनाव मुद्दो पर नहीं हो रहा हैं, भारत की सबसे बड़ी पार्टी मजहब और धर्म के नाम पर चुनाव कर रही हैं।
वोट नहीं डाल पाएंगे मुनव्वर राना।
उत्तर प्रदेश में चौथे चरण का चुनाव चल रहा है, और कई लोगों की वोटर लिस्ट से नाम गायब होने की शिकायतें मिल रही हैं, वही इस बीच लखनऊ में मशहूर शायर मुनव्वर राना का नाम भी वोटर लिस्ट से गायब है। वही नाम ना होने पर नाराजगी जताते हुए मुनव्वर राना ने कहा हैं कि जब हुकूमत खुद वोट देने का मौका नहीं दे रही है तो हम दुख किस बात का करें।
क्या कहा शायर ने ?
मशहूर शायर मुनव्वर राना ने कहा कि पिछली बार मेरा वोट था मैं इल्जाम नहीं लगाऊंगा कि मेरा वोट जान बूझकर काट दिया गया हैं, लेकिन मेरा वोट न आने से अंदाजा लगाया जा सकता है की ये सुशासन नहीं कुशासन की सरकार हैं, बदइंतजामी की वजह से हमारा पर्चा हमारे पास नहीं आया और हम वोट नहीं डाल सकेंगे।