UP Election Result 2022: भाजपा का आधा भ्रम टूटा: अखिलेश
भारत
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 09:55 AM
भारत
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 09:55 AM
Lucknow: लखनऊ (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की हार के बाद पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव का पहला बयान सामने आया है। उन्होंने आज सुबह ट्वीट कर उन लोगों का धन्यवाद दिया है जिन्होंने पार्टी के वोट प्रतिशत और सीटों को बढ़ाया है। साथ ही उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी ने दिखा दिया है कि भाजपा की सीटों को भी घटाया जा सकता है। अखिलेश यादव ने ट्वीट कर लिखा, 'उत्तर प्रदेश की जनता को हमारी सीटें ढाई गुनी व मत प्रतिशत डेढ़ गुना बढ़ाने के लिए हार्दिक धन्यवाद! हमने दिखा दिया है कि भाजपा की सीटों को घटाया जा सकता है। भाजपा का ये घटाव निरंतर जारी रहेगा।आधे से ज़्यादा भ्रम और छलावा दूर हो गया है बाकी कुछ दिनों में हो जाएगा। जनहित का संघर्ष जीतेगा!'
2017 के मुकाबले 2022 में बढ़ा सपा का वोट प्रतिशत
अखिलेश यादव ने जो ट्वीट किया है उसका आधार चुनाव परिणाम के बाद आए आंकड़े कह रहे हैं। समाजवादी पार्टी को 2017 के 21.82 प्रतिशत के मुकाबले इस बार उससे कहीं अधिक 32.03 प्रतिशत वोट मिले हैं और 111 सीटें जीती है। उसने राज्य में प्रमुख विपक्षी दल के तौर पर अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। वहीं भारतीय जनता पार्टी को 2017 के 39.67 प्रतिशत के मुकाबले इस बार 41.38 प्रतिशत वोट मिले। इसके 2.13 प्रतिशत वोट बढ़े जरूरी, लेकिन सीटों की संख्या 312 से घट गई है। भारतीय जनता पार्टी इस बार 255 सीट ही जीत सकी है।