
UP Election Result : उत्तर प्रदेश (UP Election) समेत पांच राज्यों में हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे कल यानि 10 मार्च की (UP Election) सुबह से आना शुरु होगी। किस राज्य में किसकी सरकार बनेगी, यह तो चुनावी नतीजे आने के बाद ही पता चलेगा, लेकिन उत्तर प्रदेश में सपा और भाजपा की सरकार बनने को लेकर शर्तें लगाई जाना शुरु हो गई है। उत्तर प्रदेश में दो लोगों के बीच एक ऐसी शर्त लगी है, जिसे लेकर लोग आश्चर्यचकित हैं।
यह दिलचस्प मामला यूपी के बदायूं से सामने आया है, जहां दो लोगों ने भाजपा और सपा की जीत को लेकर अपनी जमीन ही दांव पर लगा दी। बकायदा अंगूठे का निशान लगाकर इकरारनामा तैयार किया गया है, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
बदायूं के शेखूपुर विधानसभा क्षेत्र का है। यहां के बिरियाडांडी गांव में दो किसानों के बीच राजनीतिक भविष्यवाणी को लेकर ठीक उसी तरह बहस शुरू हुई थी जैसे किसी भी चौक-चौराहे या चाय-पान की दुकान पर किसी पार्टी की जीत हार को लेकर आमतौर पर होती है। लेकिन यहां दोनों के बीच बात इतनी बढ़ गई कि मामला पंचायत तक जा पहुंचा। विजय सिंह का कहना है कि भाजपा सरकार बनेगी तो शेर अली दावा कर रहे हैं कि सपा जीतने जा रही है।
[caption id="attachment_18730" align="alignnone" width="374"]
UP Election Result[/caption]
इसके बाद गांव के प्रमुख लोगों को बुलाकर पंचायत लगाई गई। इस दौरान दोनों ने शर्त लगाई कि यदि भाजपा की सरकार बनी तो शेर अली शाह अपनी चार बीघा जमीन विजय सिंह को एक साल तक खेती के लिए देंगे। वहीं, यदि सपा की सरकार बनी तो विजय सिंह को 4 बीघा जमीन एक साल के लिए शेर अली के हवाले करनी होगी।
दोनों में से कोई पक्ष मुकर ना जाए, इसके लिए गांव के प्रमुख लोग किशनपाल सेंगर, जय सिंह शाक्य, कन्ही लाल, राजाराम, उमेश, राजीव कुमार, सतीश कुमार सहित 12 लोग गवाह बने। पंचायत में करारनामा लिखा गया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यानी 10 मार्च के नतीजे ना सिर्फ यह तय करेंगे कि यूपी में कौन मुख्यमंत्री बनेगा, किसकी सरकार चलेगी, बल्कि यह भी साफ होगा कि बदायूं के बिरियाडांडी गांव में किसके पास चार बीघे जमीन एक साल के लिए आएगी और किसके हाथ से निकलेगी।