UP Election Result: उत्तर प्रदेश विधानसभा 2022 में मिले भारी बहुमत के बाद उत्तर प्रदेश के कार्यवाहक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल दिल्ली आएंगे।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक योगी आदित्यनाथ प्रधानमंत्री मोदी और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा से मुलाकात करेंगे।
>> यह भी पढ़े:- UP Elections Result: बुंदेलखंड की इन सीटों पर NOTA से भी कम वोट मिल पाए कांग्रेस को
बता दू कि, उत्तर प्रदेश में नई सरकार का शपथग्रहण होली के बाद हो सकता है. उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी गठबंधन को 273 सीटे मिली हैं। इसके बाद से ही, नई सरकार बनने की कवायद शुरू हो चुकी है।
रविवार को दिल्ली जाने से पहले योगी आदित्यनाथ ने बीते दिन सभी कैबिनेट मंत्रियों को अपने आवास पर बुलाया था। यूपी 2022 की विधानसभा चुनाव जीतने के बाद यह पहली बैठक रही।
जानकारी के मुताबिक बैठक में यूपी मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा, कैबिनेट मंत्री बृजेश पाठक, मंत्री अनिल राजभर और मंत्री लालजी टंडन बैठक में हिस्सा लेने पहुंचे थे।
>> यह भी पढ़े:- UP Election Resultकेशव से लेकर सुरेश तक.. UP में BJP की प्रचंड लहर के बाद भी हार गए ये 11 मंत्री
वहीं बैठक के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राज भवन पहुंचे जहां उन्होंने म. गांधी की मूर्ति पर फूल अर्पण करने के बाद राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को अपना त्यागपत्र सौंप दिया। जिसके साथ ही नई सरकार बनाने की प्रक्रिया भी प्रारम्भ हो गई है।
इस बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार की सत्ता में वापसी के कई मायने निकाले जा रहे है। कई मिथक टूटे है तो, कई मुद्दे गायब नजर आए है। जिस लखीमपुर खीरी जिले में तिकुनिया हिंसा हुई थी, वहां पर भारतीय जनता पार्टी ने क्लीन स्वीप मारते हुए सभी 8 सीटो पर जीत दर्ज की है।