विज्ञापन
Gorakhpur News: अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती होने वालों में 70 साल के बुजुर्ग से लेकर 8 साल की बच्ची तक शामिल है।

UP News : गोरखपुर में एक ही परिवार के 9 लोगों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। बताया जा रहा है कि परिवार के सदस्यों ने पहले तरबूज खाया था और उसके डेढ़ घंटे बाद मैगी खाई जिसके बाद उनको उल्टी, दस्त, पेटदर्द और सांस लेने की समस्या होने लगी। सभी का इलाज गोरखपुर के जिला चिकित्सालय में चल रहा है।
70 साल के बुजुर्ग से लेकर 8 साल की बच्ची तक बीमार पड़ने वालों में शामिल है। हालांकि अब लोगों की हालत स्थिर बनी हुई है। एक बच्ची की हालत में सुधार होने पर उसे घर भेज दिया गया है।
पीड़ित बच्ची का कहना है कि गुरुवार शाम 4 बजे सबने पहले तरबूज खाया और करीब डेढ़ घंटे बाद मैगी खाई थी। इसके बाद परिवार के 9 सदस्य बीमार पड़ गए। पहले सभी को गांव के पास अस्पताल में ले जाया गया वहां जब हालत में सुधार नहीं हुआ जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
गोरखपुर जिला चिकित्सालय के सीनियर डॉक्टर बीके सुमन ने बताया कि सभी 9 मरीजों को जिला अस्पताल के न्यू ओपीडी मैं भर्ती किया गया है। सभी की हालत अब बेहतर है और एक बच्ची को छुट्टी भी दे दी गई है। उन्होंने कहा कि जांच के बाद ही साफ होगा कि इन लोगों की तबीयत तरबूज खाने से बिगड़ी है या फिर मैगी खाने से सभी को दिक्कत और परेशानी हुई है।
उन्होंने कहा कि तरबूज और पैकेट बंद फूड को बेहद देख के खाना चाहिए। तरबूज को पकाने के लिए उसमें खतरनाक केमिकल का इस्तेमाल हो सकता है जबकि डिब्बा बंद फूड की एक्सपायरी डेट जरूर चेक करें विश्वसनीय जगह से खरीदारी करें।
विज्ञापन