उत्तर प्रदेश के किसानों के लिए सहकारी समितियों के माध्यम से कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) और आधार केंद्र स्थापित करने की तैयारी है। सहकारिता मंत्री राठौर ने रायबरेली में जिला सहकारी बैंक की 97वीं वार्षिक सामान्य निकाय बैठक में इस योजना की जानकारी दी।

UP News : उत्तर प्रदेश के किसानों को जल्द ही सहकारी समितियों के माध्यम से कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) और आधार केंद्र की सुविधा मिल सकती है। प्रदेश के सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर ने रायबरेली में जिला सहकारी बैंक लिमिटेड की 97वीं वार्षिक सामान्य निकाय बैठक को संबोधित करते हुए यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि सहकारिता विभाग किसानों को सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में काम कर रहा है। UP News
यह भी पढ़ें :दीपावली की तैयारियां तेज, चाक पर दिन-रात दीये गढ़ रहे कुम्हार
रायबरेली के राना बेनी माधव बख्श सिंह ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर ने विशिष्ट अतिथियों के साथ दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान स्वास्थ्य राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह, सदर विधायक अदिति सिंह और सलोन विधायक अशोक कोरी भी मौजूद रहे। मंत्री ने कहा कि किसानों की सुविधा के लिए आने वाले समय में सीएससी और आधार केंद्र स्थापित करने की योजना है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को विभिन्न सेवाओं तक पहुंच बनाने में मदद मिल सकती है। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष विवेक विक्रम सिंह ने की। उन्होंने बैंक की प्रगति और आगामी योजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर सहकारिता मंत्री ने रायबरेली की उत्तरपारा समिति की ओर से गौशाला के गोबर से तैयार किए जा रहे ‘गो-शक्ति ऑर्गेनिक उत्पाद’ की सराहना की। उन्होंने इस पहल से जुड़े पदाधिकारियों को बधाई भी दी। UP News
बैठक के दौरान मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना के पात्र लाभार्थियों को सहायता राशि के चेक वितरित किए गए। लाभार्थियों में जमुना प्रसाद, धीरेंद्र कुमार मिश्रा, जागेश्वर, भीमसेन और राम बाबू शामिल रहे। इसके साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले मोहित सिंह समेत बैंक के अन्य कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सदर विधायक अदिति सिंह और सलोन विधायक अशोक कोरी ने भी सहकारिता आंदोलन को मजबूत बनाने पर जोर दिया। बैंक के सचिव एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी बृजेश विश्वकर्मा ने बताया कि आगामी वित्तीय वर्ष के लिए बैंक ने कुल 1,000 करोड़ रुपये के कारोबार का लक्ष्य निर्धारित किया है। UP News
विज्ञापन