विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में शादी की खुशियां महज एक सप्ताह के भीतर ही तनाव में बदल गईं। सात दिन पहले दुल्हन को घर लाने वाले एक युवक और उसके परिवार पर पुलिस ने एक युवती को कथित रूप से बहला-फुसलाकर ले जाने की साजिश में शामिल होने के आरोप में मामला दर्ज किया है।

UP News : उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में शादी की खुशियां महज एक सप्ताह के भीतर ही तनाव में बदल गईं। सात दिन पहले दुल्हन को घर लाने वाले एक युवक और उसके परिवार पर पुलिस ने एक युवती को कथित रूप से बहला-फुसलाकर ले जाने की साजिश में शामिल होने के आरोप में मामला दर्ज किया है। आरोप है कि दूल्हे की मौसी के बेटे की हरकत के चलते पूरे परिवार को कानूनी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। UP News
पुलिस के अनुसार मामला जसराना थाना क्षेत्र के एक गांव का है। गांव निवासी ललिता देवी के बेटे सुमित की शादी 27 जून को हुई थी। शादी में शामिल होने के लिए रुद्रपुर (अवागढ़) निवासी ललिता देवी की बहन का बेटा अंशुल भी आया था। आरोप है कि 4 जुलाई को अंशुल गांव की एक विवाहिता को अपने साथ लेकर चला गया। बताया जा रहा है कि संबंधित महिला की शादी नवंबर 2025 में एटा निवासी युवक से हुई थी, लेकिन वह शादी के बाद से अपने मायके में रह रही थी। जब वह अचानक घर से लापता हुई तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। परिजनों का आरोप है कि विवाहिता अपने साथ घर से करीब 50 हजार रुपये भी ले गई। उनका कहना है कि अंशुल उसे मोटरसाइकिल पर बैठाकर ले गया। शिकायत में अंशुल के अलावा उसकी मौसी ललिता देवी और मौसेरे भाई सुमित को भी कथित साजिश में शामिल बताते हुए नामजद किया गया है। शादी के बाद जहां परिवार में रस्मों की तैयारियां चल रही थीं, वहीं अब मुकदमा दर्ज होने के बाद पूरे परिवार में चिंता का माहौल है। पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। UP News
फिरोजाबाद में ही सामने आए एक अन्य मामले में जसराना थाना क्षेत्र की एक विवाहिता ने अपने पति और ससुराल पक्ष पर मारपीट का आरोप लगाया है। पीड़िता रजनी देवी का कहना है कि उसके पति के दूसरी महिला से संबंध हैं और वह कई बार उस महिला को घर भी लेकर आए। महिला का आरोप है कि जब उसने इसका विरोध किया तो पति, सास और देवर ने उसके साथ मारपीट की और उसे कमरे में बंद कर दिया, जिससे उसे चोटें आईं। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। UP News
विज्ञापन