विज्ञापन
भारत के ज्यादातर युवाओं का सपना होता है कि वें IAS अधिकारी बन सकें। उत्तर प्रदेश के युवाओं के IAS अधिकारी बनने के सपने को उत्तर प्रदेश सरकार पूरा करा रही है। उत्तर प्रदेश सरकार प्रदेश के युवाओं को IAS अफसर बनने के लिए फ्री कोचिंग व्यवस्था चला रही है।

UP News : भारत के ज्यादातर युवाओं का सपना होता है कि वें IAS अधिकारी बन सकें। उत्तर प्रदेश के युवाओं के IAS अधिकारी बनने के सपने को उत्तर प्रदेश सरकार पूरा करा रही है। उत्तर प्रदेश सरकार प्रदेश के युवाओं को IAS अफसर बनने के लिए फ्री कोचिंग व्यवस्था चला रही है। IAS अधिकारी बनने के लिए UPPCS की परीक्षा पास करनी होती है। उत्तर प्रदेश सरकार की फ्री कोचिंग में युवाओं को वह सब कुछ सिखाया तथा पढ़ाया जाता है जिसके द्वारा UPPCS की परीक्षा को पास किया जा सकता है। UP News
उत्तर प्रदेश सरकार ने UPPCS की परीक्षा की तैयारी कराने के लिए फ्री कोचिंग के लिए वर्ष-2026 तथा 2027 का पूरा शैड्यूल जारी कर दिया है। यह पूरा शैड्यूल उत्तर प्रदेश के समाज कल्याण विभाग की वेबसाइट पर जारी किया गया है। इस शैड्यूल के मुताबिक 18 मई 2026 से फ्री कोचिंग के आवेदन स्वीकार करने शुरू कर दिए गए हैं। उत्तर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण विभाग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार अभ्यर्थी 18 मई से 18 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। प्रवेश परीक्षा का आयोजन 5 जुलाई 2026 को किया जाएगा। परीक्षा के एडमिट कार्ड 25 जून से डाउनलोड किए जा सकेंगे, जबकि परिणाम जुलाई के अंतिम सप्ताह में जारी होने की संभावना है। नया सत्र 1 अगस्त 2026 से शुरू होगा। UP News
यह योजना विशेष रूप से आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के मेधावी छात्रों के लिए तैयार की गई है। इसमें अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे। आवेदन करने वाले परिवार की वार्षिक आय 6 लाख रुपये या उससे कम होनी चाहिए। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित प्रदेश के 8 आवासीय परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केंद्रों में चयनित छात्रों को निशुल्क कोचिंग दी जाएगी। यहां छात्रों को केवल पढ़ाई ही नहीं बल्कि रहने और खाने की सुविधा भी मुफ्त उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अलावा आधुनिक लाइब्रेरी, टेस्ट सीरीज, ऑनलाइन और ऑफलाइन क्लासेज जैसी सुविधाएं भी दी जाएंगी। इस योजना की सबसे खास बात यह है कि छात्रों को अनुभवी शिक्षकों के साथ-साथ वरिष्ठ IAS और PCS अधिकारियों का मार्गदर्शन भी मिलेगा। अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू की विशेष तैयारी कराई जाएगी ताकि वे प्रतियोगी परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन कर सकें। UP News
समाज कल्याण विभाग की इस कोचिंग व्यवस्था का प्रभाव पिछले वर्षों के परिणामों में भी देखने को मिला है। हाल ही में घोषित UPPCS परीक्षा में इस योजना से जुड़े 44 अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की थी। विभाग का दावा है कि ग्रामीण और छोटे शहरों के छात्रों को इस योजना से नई दिशा मिल रही है। इच्छुक अभ्यर्थी समाज कल्याण विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल रखी गई है ताकि प्रदेश के किसी भी जिले से छात्र आसानी से आवेदन कर सकें। प्रतियोगी परीक्षाओं की महंगी कोचिंग के दौर में उत्तर प्रदेश सरकार की यह पहल आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों के लिए बड़ी राहत मानी जा रही है। विशेषज्ञों का कहना है कि यदि सही मार्गदर्शन और संसाधन मिलें तो छोटे कस्बों और गांवों के युवा भी देश की शीर्ष प्रशासनिक सेवाओं में अपनी जगह बना सकते हैं। UP News
विज्ञापन