उत्तर प्रदेश सरकार का किसानो के लिए बड़ा फैसला,अब नहीं मरेंगे किसान
लाखों किसानों के कर्ज को कम करने में यूपी सरकार की पहल
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 01:17 AM
Uttar Pradesh News : किसानों को हमारे देश में अन्न के देवता की तरह माना जाता है। लेकिन जब आप इसे करीब से देखते हैं, तो आपको पता चलेगा कि देश का किसान कितना परेशान है। उत्तर प्रदेश मे अक्सर फसल में नुकसान झेलने की वजह से किसान अपना कर्ज नहीं उतार पाते और ब्याज चुकाते-चुकाते इसी के बोझ तले दब जाते हैं। इस परेशानी का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि किसान कर्ज से छुटकारा पाने के लिए अपनी जान तक ले लेता है। इन्हीं परेशानियों को दूर करने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से राज्य के किसानों के लिए 'किसान कर्ज राहत योजना' की शुरूआत की गई है। जिसकी मदद से किसानों को काफी बड़ी राहत मिली है। ऐसे में आइए जानते हैं इस योजना से मिलने वाले लाभों के बारे में और इसके आवेदन में लगने वाले जरूरी दस्तावेजों के बारे में।
किसान कर्ज राहत योजना की पूरी जानकारी
UP Kisan Karj Rahat Yojana
उत्तर प्रदेश सरकार की योगी सरकार की तरफ से इस योजना की शुरूआत 9 जुलाई 2017 में किसानों को राहत पहुँचाने के लिए की गई थी। इस योजना के अंतर्गत राज्य के छोटे और सीमांत किसानों को 1 लाख तक का कृषि ऋण से मुक्ती मिल जाएंगी। इसके अलावा योजना के तहत लगभग 86 लाख किसान अपने द्वारा लिए गए फसली ऋण से मुक्त हो सकते हैं। छोटे और सीमांत किसानों को ऋण वापस चुकाना मुश्किल होता है। इसलिए, किसान कर्ज राहत योजना सिर्फ उन्हीं किसानों को आवेदन की अनुमति देती है, जिनके पास आकार में 2 हेक्टेयर से कम खेत होता है। आपको बता दे अगर किसान का लोन साल 2016 से पहले का होगा, तभी कर्ज माफी का लाभ उसे मिल पाएगा।
Uttar Pradesh News
किसान कर्ज राहत योजना से मिलने वाला लाभ
उत्तर प्रदेश सरकार की इस योजना का लाभ केवल उत्तर प्रदेश के किसानों को ही दिया जाएगा। अगर किसी किसान को इस योजना के तहत कोई परेशानी आती है, तो वह ऑनलाइन पोर्टल पर योजना से सम्बन्धी शिकायत दर्ज करवा सकते है। इसके साथ ही किसानों के लिए हेल्पलाइन नंबर्स उपलब्ध करवाए गए हैं। जिससे किसान सीधे इन नंबरों पर कॉल कर सकते हैं और खेती या ऋण से जुड़े किसी भी समस्या के बारे में जानकारी ले सकते हैं। (हेल्पलाइन नंबर्स 0522-2235892, 0522-2235855) । इस योजना से उत्तर प्रदेश में होने वाली कृषि में वृद्धि को बढ़ावा दिया जाएगा, जिससे आगमी फसल का उत्पादन को बढ़ाने में किसी भी की कोई भी परेशानी न आएं।
आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज
• आधार कार्ड
• भूमि से जुड़े दस्तावेज़
• आवेदक का निवास प्रमाण पत्र
• पहचान पत्र
• बैंक अकाउंट पासबुक
• मोबाइल नंबर
• पासपोर्ट साइज फोटो
Uttar Pradesh News
उत्तर प्रदेश के किसान इन जरूरी दस्तावेजों के साथ आवेदन करके किसान कर्ज राहत योजना का लाभ ले सकते हैं ।
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।