विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में इन दिनों भीषण गर्मी और लू का प्रकोप लगातार जारी है। झुलसाती धूप और गर्म हवाओं के बीच लोगों को अब मानसून की बारिश का बेसब्री से इंतजार है। मौसम का मिजाज भले ही बदलने की ओर संकेत दे रहा हो, लेकिन उससे पहले प्रदेश में गर्मी अपना असर और तेज करती नजर आ रही है।

UP News : उत्तर प्रदेश में इन दिनों भीषण गर्मी और लू का प्रकोप लगातार जारी है। झुलसाती धूप और गर्म हवाओं के बीच लोगों को अब मानसून की बारिश का बेसब्री से इंतजार है। मौसम का मिजाज भले ही बदलने की ओर संकेत दे रहा हो, लेकिन उससे पहले प्रदेश में गर्मी अपना असर और तेज करती नजर आ रही है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, प्रदेश के 33 जिलों में हीटवेव को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश और तेज हवाओं की संभावना भी जताई गई है। UP News
मौसम विभाग ने लखीमपुर खीरी, हरदोई, सीतापुर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, अयोध्या, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, प्रयागराज, कौशांबी, बांदा और हमीरपुर सहित कुल 33 जिलों में लू की चेतावनी जारी की है। इन इलाकों में गर्म हवाएं और तेज धूप लोगों के लिए परेशानी बढ़ा रही हैं। दोपहर के समय बाहर निकलना मुश्किल हो गया है और सामान्य जनजीवन प्रभावित हो रहा है। UP News
हालांकि, कुछ जिलों जैसे मेरठ, आगरा, बुलंदशहर, बदायूं, बरेली और आसपास के क्षेत्रों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है। इन इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जिससे कुछ हद तक गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं। गर्मी के इस प्रकोप का सीधा असर आम जनजीवन पर देखा जा रहा है। बिजली की खपत में भारी बढ़ोतरी हुई है, वहीं पानी की मांग भी तेजी से बढ़ी है। सबसे ज्यादा परेशानी बच्चों, बुजुर्गों और बाहर काम करने वाले श्रमिकों को हो रही है। डॉक्टरों ने लोगों को सलाह दी है कि वे पर्याप्त मात्रा में पानी पीएं, दोपहर के समय धूप से बचें और घर से निकलते समय सिर और चेहरे को ढककर रखें। UP News
लखनऊ मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों के अनुसार, अगले दो से तीन दिनों के भीतर दक्षिण-पश्चिम मानसून उत्तर प्रदेश की सीमा में प्रवेश कर सकता है। 27 जून से पूर्वी यूपी में बारिश की शुरुआत होने की संभावना है, जबकि 28 जून के बाद पूरे प्रदेश में मानसून सक्रिय होकर बारिश का सिलसिला तेज कर देगा। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, फिलहाल प्रदेश में गर्म पछुआ हवाओं का असर जारी है। यही वजह है कि कई जिलों में लू का प्रभाव अधिक है। उन्होंने बताया कि अगले 24 से 48 घंटे तक हालात चुनौतीपूर्ण बने रह सकते हैं और 27 जून तक उमस और गर्मी लोगों को परेशान करेगी। UP News
नोएडा में फिलहाल मौसम शुष्क और गर्म बना हुआ है। सुबह के समय थोड़ी राहत जरूर मिलती है, लेकिन दिन चढ़ते ही तेज धूप और गर्म हवाएं असर दिखाने लगती हैं। हवा में नमी कम होने के कारण थकान और असहजता बढ़ रही है। UP News
विज्ञापन