UP Hindi News : किन्नर बनी दुल्हन, ऑटो में प्यार चढ़ा परवान,कर बैठे ये काम
UP Hindi News: Auto driver marries eunuch
भारत
चेतना मंच
27 Nov 2025 02:15 AM
सैय्यद अबू साद
UP Hindi News : चंदौली। यूपी के चंदौली से एक अनोखा मामला सामने आया है। एक ऑटो चालक को पहली ही नजर में किन्नर से प्यार हो गया। दोनों का प्यार परवान चढ़ा, इसके बाद साथ जीने-मरने की कसम खाने लगे। समाजिक बंधनों को दरकिनार कर ऑटो चालक और किन्नर ने मंदिर में सात फेरे लेकर दोनों हिंदू रीति-रिवाज से शादी कर ली। हालांकि इस शादी से ऑटो चालक के घर वाले नाराज हो गए हैं।
UP Hindi News :
घंटों करता था स्टैंड पर इंतजार
जानकारी के अनुसार चन्दौली जनपद के पड़ाव क्षेत्र का रहने वाले ऑटो चालक अभिषेक की मुलाकात महीनों पहले उसी क्षेत्र की रहने वाली छोटी, जो कि एक किन्नर है उससे हुई थी। छोटी को देखते ही अभिषेक अपना दिल उस पर हार बैठा। उसे देखने के लिए अभिषेक घंटों स्टैंड में गाड़ी खड़ी कर छोटी का इंतजार करता रहता था। छोटी भी उसी रास्ते से गुजरती थी। दोनों एक दूसरे को आते-जाते देखते रहते थे पर अभिषेक छोटी को अपने दिल की बात नहीं बता पा रहा था।
ऑटो में किया प्यार का इकरार
एक दिन हिम्मत करके अभिषेक ने छोटी को अपनी गाड़ी में बिठाया और उससे बातों ही बातों में अपने दिल की बात कह दी। छोटी ने उसके प्यार को झिझकते हुए अपना लिया। इस तरह दोनों ने अपने मन की बात एक दूसरे से कह दिया। प्यार का इजहार हुआ और मोहब्बत परवान चढ़ने लगी। अभिषेक घंटों अपने ऑटो में बिठाकर शहर भर में छोटी को घुमाता रहता था। घर वालों के आपत्ति जताने पर अभिषेक ने घर भी छोड़ दिया।
हिंदू रीति रिवाज से की शादी
बताया जा रहा है कि दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगे। धीरे धीरे यह बात जब समाज में फैल गई, तो सामाजिक बंधनो को दरकिनार कर दोनों ने मंदिर जाकर शादी कर ली और जीवन भर के लिए एक दूसरे के हमसफर बन गए। बहरहाल, एक किन्नर से शादी करने पर अभिषेक के घरवाले नाराज हैं, लेकिन अभिषेक ने अब छोटी के साथ ही जीवन गुजारने और जीने मरने का फैसला कर लिया है।