
UP IAS PCS Officer Transfer : नगर निगम चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश शासन की ओर से लगातार अधिकारियों के तबादले किए जा रहे हैं। शनिवार को भी आधा दर्जन आईएएस (IAS) अफसरों के तबादले किए गए हैं, जबकि 8 पीसीएस (PCS) अफसरों को भी इधर से उधर कर दिया गया है।
शासन की ओर से जारी सूची के अनुसार, प्रमुख सचिव खाद्य रसद तथा उपभोक्ता संरक्षण एवं बांट माप विभाग श्रीमती वीना कुमारी मीना को वर्तमान पद के साथ साथ प्रमुख सचिव महिला कल्याण एवं बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की जिम्मेदारी भी सौंप दी गई है। प्रतीक्षारत श्रीमती किंजल सिंह को महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा बनाया गया है।
इसके अलावा विशेष सचिव विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग प्रकाश बिंदु को प्रबंध निदेशक, यूपीसिडको (यूपी स्टेट कांसट्रक्शन एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डवलपमेंट) लखनऊ बनाया गया है। इसके अलावा विशेष सचिव पिछडा वर्ग कल्याण उत्तर प्रदेश शासन राधेश्याम को प्रबंध निदेशक उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम लखनऊ बनाया गया है। प्रतीक्षारत सुनील कुमार चौधरी को विशेष सचिव पिछड़ा वर्ग कल्याण उत्तर प्रदेश बनाया गया है।
इसके अलावा उप सचिव उ. प्र. अधीनस्थ सेवा चयन आयोग श्रीमती प्रियंका सिंह को अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व हरदोई बनाया गया है। हरदोई की अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्रीमती वंदना त्रिवेदी को उप सचिव उ. प्र. अधीनस्थ सेवा चयन आयोग लखनऊ बनाया गया है। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अलीगढ़ अमित कुमार भट्ट को अपर जिलाधिकारी नगर बना दिया गया है। अपर जिलाधिकारी नगर श्रीमती मीनू राणा को अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अलीगढ़ बनाया गया है।
अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व मुजफ्फरनगर अरविंद कुमार मिश्रा को मुख्य विकास अधिकारी फर्रूखाबाद बनाया गया है। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व कन्नौज गजेंद्र कुमार को अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व मुजफ्फरनगर बनाया गया है। इसके अलावा नगर मजिस्ट्रेट शाहजहांपुर आशीष कुमार सिंह को अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व कन्नौज बनाया गया है। उप जिलाधिकारी बरेली डा. वेद प्रकाश सिंह को नगर मजिस्ट्रेट शाहजहांपुर बनाया गया है।