
UP IAS Transfer : लखनऊ। यूपी की योगी सरकार ने दो दिन पहले ही दर्जनों आईपीएस अफसरों के तबादले किए थे, अब सोमवार की देर रात सरकार ने यूपी के 19 आईएएस अफसरों के तबादलों की सूची जारी कर दी है। माना जाता रहा है कि लोकसभा चुनाव से पहले सरकार यह बदलाव कर रही है। सोमवार की रात जारी आईएएस अफसरों की तबादला सूची के अनुसार गाजियाबाद के डीएम भी बदल गए हैं। गाजियाबाद में आईएएस विक्रम सिंह को तैनाती दी गई है।
सरकार की ओर से जारी तबादला सूची के अनुसार, गाजियाबाद के डीएम आरके सिंह को कानपुर नगर का डीएम बनाय गया है, जबकि उनके स्थान पर अलीगढ़ के डीएम विक्रम सिंह को गाजियाबाद भेजा गया है।
बरेली विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष जोगिंदर सिंह को पीलीभीत का डीएम बनाया गया है। इसी तरह कानपुर नगर के डीएम विशाख जी. को अलीगढ़ का डीएम बनाया गया है। फर्रुखाबाद के डीएम संजय कुमार सिंह प्रथम को रामपुर का डीएम बनाया गया है।
रामपुर के डीएम रविंद्र कुमार मंदर को जौनपुर का डीएम बनाया गया, जबकि गाजियाबाद और रामपुर के डीएम को चुनाव आयोग की तैनाती की 3 साल की अवधि के मानक के तहत हटाया गया है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के विशेष सचिव दिव्यांशु पटेल को मुरादाबाद का नगर आयुक्त और आगरा के मुख्य विकास अधिकारी मनिकनंदन ए. को बरेली विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनाया गया है। डीएम जौनपुर अनुज झा को एसीईओ राज्य निर्वाचन आयोग बनाया गया। श्रम विभाग में तैनात निशा आनंद डीएम अमेठी बनायी गयीं हैं, वहीं RSA बीके सिंह DM फ़र्रुख़ाबाद बनाए गए हैं।