UP IAS Transfer- उत्तर प्रदेश के 6 जिलों के डीएम बदले गए, मेरठ-रायबरेली समेत यह जिले हैं शामिल
उत्तर प्रदेश के 6 जिलों के डीएम बदले
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 03:38 AM
UP IAS Transfer- उत्तर प्रदेश राज्य में तबादलों का दौर शुरू हो गया है। 14 आईपीएस अधिकारियों के तबादलों के बाद अब प्रदेश के 6 जिलों के डीएम बदल (UP IAS Transfer)दिए गए हैं। इन जिलों में मेरठ (Meerut), संभल (Sambhal), सिद्धार्थनगर (Siddharthnagar), कानपुर देहात (Kanpur Dehat), देवरिया (Deoria) और रायबरेली (RaiBareli) का नाम शामिल है।
किस जिले में कौन बना नया जिलाधिकारी-
1. मेरठ (Meerut)- बैच 2011 के आईएएस दीपक मीणा को मेरठ के जिलाधिकारी का कार्यभार सौंपा गया है। दीपक मीणा इससे पहले सिद्धार्थनगर के डीएम थे। जबकि जिले के डीएम बालाजी (IAS 2010) को वेटिंग लिस्ट में डाल दिया गया है।
2.संभल (Sambhal)- मेरठ के नगर आयुक्त मनीष बंसल जोकि साल 2014 बैच के आईएएस अधिकारी हैं, इन्हें संभल के डीएम के पद पर भेजा गया है।
3. सिद्धार्थनगर (Siddharthnagar)-बैच 2013 के आईएएस अधिकारी संजीव रंजन को सिद्धार्थनगर के डीएम के रूप में तैनाती मिली है। जबकि यहां के डीएम दीपक मीणा को मेरठ का डीएम बना दिया गया है।
4. कानपुर देहात (Kanpur Dehat)-साल 2014 बैच के आईएएस अधिकारी नेहा जैन कानपुर देहात की नई डीएम बनी है।
5. देवरिया (Deoria)-साल 2013 बैच के आईएएस जितेंद्र प्रताप सिंह को देवरिया का नया डीएम बनाया गया। जबकि देवरिया के डीएम आशुतोष निरंजन को वेटिंग लिस्ट में डाल दिया गया है।
6. रायबरेली (RaiBareli)- साल 2009 बैच की आईएएस अधिकारी माला श्रीवास्तव रायबरेली की नई डीएम बनी है जबकि रायबरेली के डीएम वैभव श्रीवास्तव को वेटिंग लिस्ट में डाल दिया गया है।
समीर वर्मा सचिव लोक निर्माण को हटाकर सचिव समाज कल्याण बनाया गया है। बलकार सिंह (IAS 2004) को एमडी जल निगम बनाया गया है। अनुराग यादव (IAS 2000) सचिव कृषि बनाये गये हैं।
इससे पहले 14 आईपीएस अधिकारियों का हुआ था तबादला -.
6 जिले के डीएम के तबादले (UP IAS Transfer) से पहले प्रदेश के 14 आईपीएस अधिकारियों (IPS officer Transfer) का तबादला हुआ था। जिनमें आईपीएस विकास वैद्य को हाथरस व अतुल शर्मा को चित्रकूट का पुलिस अधीक्षक (SP) नियुक्त किया गया है। वहीं बलरामपुर के एसपी हेमंत कुटियाल को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) बनाकर मुरादाबाद भेजा गया है। हाथरस के पुलिस अधीक्षक विनीत जयसवाल को अमरोहा का पुलिस कप्तान बनाया गया है। वही मुरादाबाद के आईपीएस बबलू कुमार तथा कुशीनगर के एसपी सचिंद्र पटेल को पद से हटाकर वेटिंग लिस्ट में डाल दिया गया है। आईपीएस धवल जायसवाल को कुशीनगर का नया एसपी नियुक्त किया गया है।