UP IPS Transfer : यूपी में 8 IPS अधिकारियों के तबादले, सुनीति को गौतमबुद्ध नगर में डीसीपी की जिम्मेदारी
8 IPS officers transferred in UP, Suniti given the responsibility of DCP in Gautam Budh Nagar
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 06:03 AM
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने 8 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। सोमवार सुबह जारी सूची के मुताबिक सुनीति को पुलिस उपायुक्त कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर बनाया गया है। वह पहले पुलिस अधीक्षक प्रशासन मुख्यालय पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश में तैनात थीं। इसके अलावा गौतमबुद्ध नगर कमिश्नरेट में तैनात अपर पुलिस आयुक्त रविशंकर छवि को पुलिस उप निरीक्षक लोक शिकायत मुख्यालय पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश भेजा गया है।
UP IPS Transfer
सोमवार सुबह शासन की तरफ से जारी लिस्ट में इन सभी अधिकारियों को तत्काल कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं। सूची में सहायक पुलिस आयुक्त अपराध एवं मुख्यालय कमिश्नर लखनऊ नीलाब्जा चौधरी को संयुक्त पुलिस आयुक्त अपराध व मुख्यालय कमिश्नरेट कानपुर बनाया गया है। उनकी जगह पर IPS आकाश कुलहरि को जिम्मेदारी दी गई है। माना जा रहा है कि जल्द ही कुछ अन्य अफसरों के भी तबादले किए जाएंगे।
। रविशंकर छवि अपर पुलिस आयुक्त गौतमबुद्ध नगर से पुलिस उपनिरीक्षक लोक शिकायत मुख्यालय पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश बनाए गए हैं। अमित वर्मा पुलिस महानिरीक्षक राज्य विशेष अनुसंधान दल से अपर पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट कानपुर नगर किया गया हस्तांतरण निरस्त कर दिया गया है।
UP IPS Transfer
बबलू कुमार पुलिस उप निरीक्षक भ्रष्टाचार निवारण संगठन उत्तर प्रदेश लखनऊ से अपर पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर बनाए गए हैं। जबकि पवन कुमार पुलिस अधीक्षक एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स मुख्यालय लखनऊ से पुलिस उपायुक्त कमिश्नरेट प्रयागराज बनाए गए हैं। इसके अलावा IPS श्रद्धा नागेंद्र पांडे पुलिस अधीक्षक मुख्यालय पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश लखनऊ से पुलिस उपायुक्त कमिश्नरेट प्रयागराज बनाया गया है।
गौरतलब है कि सुनीति गौतमबुद्ध नगर में एसपी ग्रामीण के पद की जिम्मेदारी संभाल चुकी हैं। उनका कार्यकाल बेहद शानदार रहा था। उनकी कार्यप्रणाली से आम लोग संतुष्ट थे। वह मृदुभाषी होने के साथ ही आम लोगों की समस्याओं के प्रति संवेदनशील रही हैं।
उत्तर प्रदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।