उत्तर प्रदेश की कलयुगी पत्नी को मिली उम्र कैद की सजा
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 10:42 AM
उत्तर प्रदेश की एक कलयुगी पत्नी को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। उत्तर प्रदेश की कलयुगी पत्नी के साथ ही पत्नी के प्रेमी को भी जीवन भर कैद (उम्र कैद) में रखने की सजा दी गई है। उत्तर प्रदेश की एक अदालत ने कलयुगी पत्नी तथा उसके प्रेमी को उम्र कैद की सजा सुनाई है। पत्नी तथा प्रेमी को उम्र कैद की सजा सुनाए जाने के साथ ही वर्ष- 2021 का बहुत बड़ा हत्याकाण्ड एक बार फिर से चर्चा का विषय बन गया है। UP News
उत्तर प्रदेश की अदालत ने किया कलयुगी पत्नी का न्याय
यह पूरा मामला उत्तर प्रदेश के बागपत जिले का है। बागपत जिले के शताब्दी नगर में रहने वाले होनहार युवक राहुल तोमर की वर्ष-2021 में दर्दनाक हत्या कर दी गई थी। वर्ष-2021 में उत्तर प्रदेश पुलिस ने राहुल तोमर का शव बड़ौत कस्बे के पास नहर के अंदर से बरामद किया था। राहुल तोमर के शव को एक बोरे में बंद करके नहर में फेंक दिया गया था। राहुल तोमर जाट समाज का बेहद होनहार युवक था। राहुल तोमर का शव बरामद होने के बाद पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हडक़ंप मच गया था। मामले की बारीकी से छानबीन करते हुए उत्तर प्रदेश पुलिस ने राहुल तोमर की हत्या के मामले का खुलासा किया था। UP News
इस दर्दनाक हत्याकांड के आरोप में उत्तर प्रदेश पुलिस ने राहुल तोमर की पत्नी प्रिया तथा प्रिया के प्रेमी विकास को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। उत्तर प्रदेश पुलिस ने दोनों आरोपियों से पूछताछ के आधार पर बताया था कि दोनों ने पहले खाने में नींद की गोलियां मिलाकर राहुल को बेहोश किया, फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को बोरे में भरकर बाइक से बड़ी नहर तक ले गए।
रास्ते भर विकास बाइक चलाता रहा और प्रिया शव लेकर बैठी रही। उत्तर प्रदेश पुलिस को इस सनसनीखेज वारदात की तस्वीर CCTV फुटेज से मिली। उसमें दिख रहा था कि प्रिया और विकास बाइक पर बोरे में लाश ले जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश पुलिस का कहना है कि मृतक राहुल की प्रिया से लव मैरिज हुई, लेकिन शादी के बाद उनके रिश्तों में खटास आ गई। झगड़े और दूरियों के बीच प्रिया की फेसबुक पर विकास से दोस्ती हो गई। फिर यह रिश्ता खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया।
लगातार चली चार साल सुनवाई के बाद सुनाई गई उम्र कैद की सजा
उत्तर प्रदेश के इस बहुचर्चित मामले में पूरे चार साल बाद फैसला आया है। उत्तर प्रदेश के बापगत जिले की अदालत में राहुल की हत्या के मामले में करीब चार साल तक कोर्ट में सुनवाई चली। इस दौरान 10 गवाहों के बयान और सबूतों के आधार पर बागपत अपर जिला एवं सत्र न्यायालय चतुर्थ ने राहुल की हत्या के दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। इसके साथ ही अदालत ने दोनों पर 42-42 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। शासकीय अधिवक्ता अशोक सैनी ने बताया कि 19 जून 2021 को राहुल लापता हो गया था, जिसकी गुमशुदगी का केस दर्ज कराया गया था। कुछ दिन बाद राहुल की लाश मिली थी। जांच में पता चला कि राहुल की हत्या उसकी पत्नी प्रिया ने अपने आशिक के साथ मिलकर की थी। कोर्ट ने दोनों को आजीवन कारावास और 42-42 हजार के आर्थिक दंड की सजा सुनाई है। UP News
उत्तर प्रदेश कलयुगी पत्नी के रूप में हो रही है चर्चा
अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या करने वाली प्रिया की खूब चर्चा हो रही है। पूरे उत्तर प्रदेश के लोग प्रिया को कलयुगी पत्नी कहकर खूब चर्चा कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के नागरिकों का कहना है कि पति की हत्या जैसा घिनौना काम कलयुग में ही संभव है। UP News