विज्ञापन
UP Crime: जिस कोठी में पुलिस की कार्रवाई हुई उसके बारे में लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं। स्थानीय लोगों की शिकायत थी कि यहां बाहर से लोगों का आना जाना लगा रहता है और अवैध गितिविधियों का संचालन होता है।

UP News: कानपुरु के कल्याणपुर क्षेत्र के एक पॉश इलाके में पुलिस ने एक कोठी पर छापेमारी कर कथित सैक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने एक युवती समेत चार लोगों को अरेस्ट किया है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जिस कोठी में पुलिस की कार्रवाई हुई उसके बारे में लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं। स्थानीय लोगों की शिकायत थी कि यहां बाहर से लोगों का आना जाना लगा रहता है और अवैध गितिविधियों का संचालन होता है।
पुलिस ने चार को किया गिरफ्तार
पुलिस ने सूचना के आधार पर रविवार को कोठी पर छापा मारा। पुलिस को मौके पर एक युवती और तीन लोग मिले। उन्हें हिरासत में ले लिया गया और उनसे पूछताछ की गई फिर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अब मामले की गहन जांच पड़ताल कर रही है।
होटल में चल रहा था ब्लैकमेलिंग का खेल
हाल ही में शहर के रावतपुर इलाके में एक होटल में कथित सैक्स रैक्ट और ब्लैकमेलिंग के धंधे का भंडाफोड़ हुआ था। इस होटल में सीक्रेट कैमरों के जरिए यहां ठहरने वाले कपल्स की रिकॉर्डिंग की जाती थी और फिर उन्हें ब्लैकमैल कर मोटी रकम ली जाती थी। होटल में जिस्मफरोशी का धंधा भी चल रहा था। पुलिस ने छापा मार कर कुछ लोगों को हिरासत में लिया और अब आगे की जांच में जुटी है।
विज्ञापन