विज्ञापन
UP News: दिल्ली पुलिस की टीम वाजिद को लेकर दौराला थाने पहुंची, जहां कानूनी औपचारिकताएं पूरी की गई फिर उसे उसके पैतृक गांव समौली ले जाया गया।

UP News: मेरठ में सोमवार को हुई एक शादी चर्चा के केंद्र में रही। दूल्हा 6 हत्याओं का दोषी है और दिल्ली के तिहाड़ जेल में उम्रकैद की सजा काट रहा है। दोषी मोहम्मद वाजिल पैरौल पर छूटा था और पुलिस की निगरानी के बीच अपने गांव में निकाह किया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि 26 मई की सुबह दिल्ली पुलिस की टीम वाजिद को लेकर दौराला थाने पहुंची, जहां कानूनी औपचारिकताएं पूरी की गई फिर उसे उसके पैतृक गांव समौली ले जाया गया।
दिल्ली पुलिस के साथ यूपी पुलिस रही मौजूद
वाजिद का निकाह रिश्तेदारों और कुछ चुनिंदा लोगों की मौजूदगी में मेरठ के पावटी अफजलपुर निवासी यासमीन से संपन्न कराया गया। सुरक्षा कारणों से स्थानीय पुलिस भी दिल्ली पुलिस के साथ मौजूद रही। UP News
पीटीआई-भाषा के मुताबिक पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रकाशचंद अग्रवाल ने बताया कि दिल्ली पुलिस कैदी को निर्धारित अवधि की पैरोल पर लेकर आई थी। निकाह की रस्म पूरी होने के बाद उसे वापस जेल भेज दिया गया।
इस चर्चित हत्याकांड का दोषी है वाजिद
वाजिद दिल्ली के चर्चित हत्याकांड मामले में करीब एक दशक से तिहाड़ जेल में बंद है।करीब 10 वर्ष पूर्व दिल्ली के कारोबारी मुस्लिम त्यागी और उनके परिवार के छह सदस्यों की हत्या कर शव अलग-अलग स्थानों पर छुपा दिए गए थे।
पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया था, जिनमें वाजिद भी शामिल था और बाद में अदालत ने उसे दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। UP News:
विज्ञापन