उत्तर प्रदेश MLC Election 2026 में दोपहर 2 बजे तक 40.87% मतदान हुआ। बरेली-मुरादाबाद शिक्षक सीट 59.17% वोटिंग के साथ सबसे आगे, जानें सभी सीटों का हाल।

UP News : उत्तर प्रदेश में विधान परिषद की 11 सीटों के लिए शुक्रवार को मतदान जारी है। निर्वाचन आयोग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, दोपहर 2 बजे तक प्रदेश में कुल 40.87 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। पांच स्नातक और छह शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में हो रहे चुनाव में शिक्षक सीटों पर मतदान का प्रतिशत अधिक रहा। बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र 59.17 प्रतिशत मतदान के साथ सबसे आगे रहा।
निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार, पांच स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में आगरा खंड में सबसे अधिक 32 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। मेरठ खंड में 30.38 प्रतिशत, वाराणसी खंड में 28.59 प्रतिशत और लखनऊ खंड में 27.53 प्रतिशत मतदान हुआ। इलाहाबाद-झांसी खंड में सबसे कम 26.30 प्रतिशत वोट पड़े।
स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में दोपहर 2 बजे तक मतदान की स्थिति इस प्रकार रही:
- आगरा खंड: 32.00 प्रतिशत
- मेरठ खंड: 30.38 प्रतिशत
- वाराणसी खंड: 28.59 प्रतिशत
- लखनऊ खंड: 27.53 प्रतिशत
- इलाहाबाद-झांसी खंड: 26.30 प्रतिशत UP News
छह शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में बरेली-मुरादाबाद खंड में सर्वाधिक 59.17 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। वाराणसी खंड में 57.97 प्रतिशत और गोरखपुर-फैजाबाद खंड में 56.32 प्रतिशत मतदाताओं ने दोपहर 2 बजे तक अपने मताधिकार का प्रयोग किया। अन्य शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में आगरा खंड में 48.20 प्रतिशत, मेरठ खंड में 46.66 प्रतिशत और लखनऊ खंड में 36.50 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। UP News
उत्तर प्रदेश विधान परिषद की पांच स्नातक और छह शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की 11 सीटों के लिए सुबह 8 बजे मतदान शुरू हुआ। मतदान शाम 4 बजे तक निर्धारित है।निर्वाचन आयोग के मुताबिक, दोपहर 2 बजे तक कुल मतदान प्रतिशत 40.87 रहा। मतदान समाप्त होने के बाद अंतिम आंकड़े सामने आएंगे। चुनाव के नतीजों पर राजनीतिक दलों और प्रत्याशियों की नजरें टिकी हुई हैं। UP News
विज्ञापन