विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने NEET परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों के लिए बड़ी राहत की घोषणा की है। 21 जून को होने वाली राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) में शामिल सभी अभ्यर्थियों को UPSRTC बसों में यात्रा के दौरान किराए में 50 प्रतिशत की छूट दी जाएगी।

UP News : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने NEET परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों के लिए बड़ी राहत की घोषणा की है। 21 जून को होने वाली राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) में शामिल सभी अभ्यर्थियों को UPSRTC बसों में यात्रा के दौरान किराए में 50 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। यह सुविधा उन्हीं छात्रों को मिलेगी, जो यात्रा के दौरान अपना वैध एडमिट कार्ड प्रस्तुत करेंगे। UP News
राज्य सरकार के अनुसार, यूपी के 59 जिलों में लगभग 3.5 लाख अभ्यर्थी NEET परीक्षा में शामिल होंगे। इसे देखते हुए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को परीक्षा दिवस पर सुचारु परिवहन व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि जिन छात्रों को परीक्षा देने के लिए दूसरे जिलों में जाना है और जिनके पास वहां ठहरने की व्यवस्था नहीं है, उनके लिए प्रशासन अस्थायी आवास की सुविधा सुनिश्चित करे, ताकि किसी भी अभ्यर्थी को असुविधा न हो। एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वरिष्ठ अधिकारियों, जिलाधिकारियों, मंडलायुक्तों और पुलिस प्रशासन को स्पष्ट निर्देश दिए कि परीक्षा की निष्पक्षता, पारदर्शिता और संवेदनशीलता किसी भी स्थिति में प्रभावित नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि NTA की गाइडलाइंस के अनुसार सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी की जाएं। साथ ही सोशल मीडिया सहित विभिन्न प्लेटफॉर्म्स पर फैलने वाली अफवाहों और भ्रामक सूचनाओं पर कड़ी निगरानी रखते हुए तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। UP News
मुख्यमंत्री ने आगामी 21 जून को मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों की भी समीक्षा की। उन्होंने योग को भारतीय संस्कृति और ऋषि परंपरा की अमूल्य धरोहर बताते हुए कहा कि यह शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को संतुलित रखने का प्रभावी माध्यम है। इस वर्ष योग दिवस की थीम “स्वस्थ जीवनकाल के लिए योग” निर्धारित की गई है। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का राज्यभर में सीधा प्रसारण सुनिश्चित किया जाए। सरकार के निर्देशानुसार, योग दिवस पर प्रदेश की सभी 58,000 ग्राम पंचायतों और 762 शहरी निकायों में सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके साथ ही अमृत सरोवरों, ऐतिहासिक स्थलों और सांस्कृतिक धरोहरों को भी योग आयोजन का केंद्र बनाया जाएगा। UP News
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि योग दिवस से एक दिन पहले सभी संबंधित विभाग शहरी विकास, ग्रामीण विकास और पंचायती राज शैक्षणिक संस्थानों के सहयोग से विशेष स्वच्छता अभियान चलाएं। उन्होंने जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर भी बल दिया। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन, जनता दर्शन और IGRS पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों की समीक्षा की। कुछ जिलों में शिकायत निस्तारण की धीमी गति पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कार्यप्रणाली में सुधार के निर्देश दिए। UP News
विज्ञापन