हाथ पर लिखे कोड से लॉक खोलकर एटीएम से उड़ाए 13 लाख रुपये, जांच में जुटी पुलिस
UP News
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 04:24 AM
UP News : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक एटीएम से एक बड़ी चोरी की खबर सामने आई है। जहां एटीएम में घुसे एक चोर ने एटीएम के लॉक को कोड़ से खोलकर एटीएम में रखे लाखों रूपये लेकर फरार हो गया। जांच के दौरान एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरे से सामने आया कि चोर ने अपने हाथ पर एटीएम को खोलने का कोड लिख रखा था। जिसके बाद वह मशीन में रखे लाखों रुपये लकर फरार हो गया है। शिकायत के बाद पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है।
UP News
दरअसल लखनऊ के इंदरानगर इलाके के सेक्टर बी स्थित पीएनबी एटीएम का लॉक खोलकर 13 लाख रुपये चोरी की घटना को अंजाम दिया है। एटीएम में लगे सीसीटीवी फुटेज से पता चला है कि नकाबपोश चोर ने अपने हाथ पर लिखे कोड को कीबोर्ड में फीड कर मशीन खोली और रुपये लेकर फरार हो गया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कैश लोडिंग फर्म सीएमएस के रिजनल मैनेजर ने चार कस्टोडियन और एक युवक के खिलाफ गाज़ीपुर कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस इन सभी लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
रिजनल मैनेजर रविंद्र ने कराया मामला दर्ज
सीएमएस के रिजनल मैनेजर रविंद्र शर्मा ने गाजीपुर थाने में तहरीर देकर बताया कि लखनऊ इलाके के बैंक के एटीएम में रुपये डालने का काम कंपनी के कस्टोडियन कर्मी करते हैं। 19 दिसंबर को नौशाद अली और सूरज देव मौर्य निर्धारित रूट पर एटीएम में पैसे डालने निकले थे। इनमें से एक कर्मी ने अपने हाथ पर एटीएम मशीन का कोड लिखा था। इसके बाद इंदिरानगर सेक्टर बी के पीएनबी एटीएम से करीब 11:48 बजे 13,08,500 रुपये चोरी हो गए। उन्होंने बताया कि एटीएम के सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगालने पर पता चला कि एक नकाबपोश एटीएम केबिन में घुसा इसके बाद हाथ पर लिखे कोड को मशीन के कीबोर्ड में दर्ज कर रुपये चोरी करके फरार हो गया। केबिन से बाहर निकल कर आरोपी किसी से मोबाइल फोन पर बातें करते दिख रहा है।
UP News कैश मिलान के दौरान हुई जानकारी
रिजनल मैनेजर रविंद्र ने बताया कि हर माह एटीएम मशीनों में डाले जाने वाले रुपयों का मिलान किया जाता है। इंदिरानगर इलाके के पीएनबी के एटीएम में चोरी होने का खुलासा कैश का मिलान करने पर हुआ। उनका आरोप है कि घटना कस्टोडियन की आपसी साठगांठ से हुई। उन्होने कहा कि एटीएम मशीन बिना कोड नहीं खुल सकती। प्रबंधक का यह भी कहना है कि आरोपियों ने पूर्व में साजिश रचकर चोकी की इस वारदात अंजाम दिया है।
डीसीपी नार्थ ने दी मामले की जानकारी
एटीएम में हुई चोरी की इस घटना को लेकर डीसीपी नार्थ एसएम कासिम आब्दी ने बताया कि लखनऊ के इंदिरानगर में पीएनबी के एटीएम से लाखों का कैश चोरी करने का मामला सामने आया है। चोरी की पूरी वारदात सीसीटीवी और कैश मिलान करने पर सामने आई। कैश लोडिंग फर्म सीएमएस के रिजनल मैनेजर ने चार कस्टोडियन और एक संदिग्ध युवक के खिलाफ गाज़ीपुर कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई है। सभी लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस के द्वारा पूछताछ की जा रही है। डीसीपी ने कही कि बहुत जल्द ही घटना का खुलासा करते हुए चोरी हुआ कैश बरामद कर लिया जाएगा।
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।