यूपी में 24 घंटे भारी बारिश! नोएडा सहित 49 जिलों में येलो अलर्ट, 55 जिलों में बिजली गिरने की चेतावनी
भारत
चेतना मंच
03 Sep 2025 02:37 PM
उत्तर प्रदेश में बारिश का सिलसिला लगातार जारी है। मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी के अनुसार आज यानी 3 सितंबर को प्रदेश के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। भारी बारिश वाले जिलों में शामिल हैं : सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस और आसपास के इलाके। UP News :
40 जिलों में येलो अलर्ट
येलो अलर्ट वाले 40 जिलों में शामिल हैं: बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिजार्पुर, चंदौली, संत रविदास नगर, बस्ती, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, रायबरेली, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर आदि।
मेघगर्जन/वज्रपात की चेतावनी
मेघगर्जन/वज्रपात की चेतावनी वाले जिले हैं बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिजार्पुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती सहित कुल 55 जिलों में अलर्ट जारी है।
आगामी मौसम का पूवार्नुमान
* 4 सितंबर: पूर्वी और पश्चिमी यूपी के कुछ हिस्सों में भारी बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें।
* 5 सितंबर: प्रदेश के दोनों हिस्सों में कहीं-कहीं बारिश की संभावना।
* 6-8 सितंबर: पूर्वी और पश्चिमी यूपी में बारिश और गरज-चमक की संभावना, जबकि कुछ जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग की चेतावनी है कि भारी बारिश और बिजली गिरने से सावधानी बरतें और घरों या सुरक्षित स्थानों पर रहें। UP News :बाढ़, बारिश और भूस्खलन.. उत्तर भारत में चार दशक की सबसे भीषण तबाही