उत्तर प्रदेश के इन जिलों में बनाए जाएंगे 4 नए विश्वविद्यालय, सीएम ने दी मंजूरी
UP News
भारत
चेतना मंच
28 Nov 2025 03:10 PM
UP News : उत्तर प्रदेश में सूबे की सरकार ने छात्रों को एक बड़ा तोहफा दिया है। राज्य सरकार ने प्रदेश में चार और नए निजी विश्व विश्वविद्यालय खोलने को हरी झंडी दे दी है। बता दें कि बीते शुक्रवार को मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र की अध्यक्षता में गठित उच्च स्तरीय कमेटी ने इन चारों निजी विश्वविद्यालयों की स्थापना के लिए जल्द आशय पत्र जारी करने के निर्देश दिए हैं।
UP News
प्रदेश के युवाओं को अच्छे कोर्सेज और अच्छी पढ़ाई मिल सके, इसके लिए प्रदेश सरकार ने चार निजी विश्वविद्यालय बनाने को लेकर निर्देश जारी कर दिए है। जिससे प्रदेश के छात्रों को अच्छी पढ़ाई के लिए दूसरे राज्यों में ना जाना पड़े। इसके लिए सरकार प्रदेश के चार जिलों में विश्विद्यालय बनाने जा रही है।
गाजियाबाद व मथुरा में भी बनेंगे विवि
ये चार नए विश्वविद्यालय प्रदेश के उन्नाव, गाजियाबाद और झांसी सहित मथुरा में स्थापित किए जाएंगे। बता दे कि छात्रों को अच्छी पढ़ाई के लिए दूसरे राज्यों में जाना पड़ रहा था। जिसको लेकर लेकर प्रदेश सरकार ने उन्नाव में चंडीगढ़ विश्वविद्यालय, गाजियाबाद में अजय कुमार गर्ग विश्वविद्यालय, झांसी में गांधी विश्वविद्यालय और मथुरा में केडी विश्वविद्यालय स्थापित कराने का निर्णय लेते हुए हुए हरी झंडी दी है।
बैठक के दौरान मिली जानकारी
शुक्रवार को उच्च स्तरीय कमेटी की एक बैठक का आयोजन किया गया। इस उच्च स्तरीय बैठक में मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने कहा कि प्रदेश के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा हासिल करने के लिए दूसरे राज्यों में न जाना पड़े, इसके लिए उत्तर प्रदेश में ही उन्हें पर्याप्त अवसर उपलब्ध कराने पर जोर दिया जा रहा है। जिसको लेकर प्रदेश के चार जिलों में चार नए निजी विश्वद्यालय बनाने का निर्णय लिया गया है। इन निजी विश्वविद्यालयों में प्रदेश के युवाओं को अच्छे कोर्सेज और अच्छी पढ़ाई के अवसर दिए जाएंगे।
UP News 34 निजी विश्वविद्यालय खोलने को मंजूरी
मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने बताया कि प्रदेश में अभी तक 34 निजी विश्वविद्यालय खोलने को मंजूरी दी जा चुकी है, और इसमें से आठ क्रियाशील भी हो चुके हैं। उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को वन ट्रिलियन डॉलर बनाने पर पूरा फोकस है और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के तहत निवेश के लिए अनुकूल माहौल बनाया जा रहा है।
अच्छे कोर्सेज में पढ़ाई का मिलेगा मौका
प्रेदश में बनाए जा रहे इन चारों निजी विश्वविद्यालयों में युवाओं को अच्छे कोर्सेज में पढ़ाई का मौका मिलेगा और युवा वर्ग के छात्र बेहतर ढंग से अपना भविष्य बना सकें। इसके लिए सभी जरूरी उपाय किए जा रहे हैं। प्रदेश में अभी 31 निजी विश्वविद्यालय व 19 राज्य विश्वविद्यालय संचालित हैं। बता दें कि इस बैठक में प्रमुख सचिव, उच्च शिक्षा एमपी अग्रवाल और चार जिलों के जिलाधिकारी व संबंधित विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधि वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े थे।
देशविदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिए चेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।