
सार
उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में प्रेम प्रसंग का एक ऐसा मामला प्रकाश में आया है, जिसे सुनकर हर कोई परेशान है। दरअसल, यहां पर 56 साल की एक महिला का दिल 28 साल के युवक पर आ गया। पहले मोबाइल पर बात हुई बाद में दोनों ने चोरी छिपे मिलना भी शुरू कर दिया। एक दिन परिजनों ने दोनों को रंगेहाथों पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी।
विस्तार
UP News : यह पूरा मामला हरदोई कोतवाली क्षेत्र का है। कोतवाली क्षेत्र निवासी एक 56 साल की महिला को 28 वर्षीय युवक से प्यार हो गया। प्यार के बाद दोनों चोरी-छिपे एक दूसरे से मुलाकात करते थे। इसकी जानकारी दोनों के घरवालों को नहीं थी। गुरुवार की शाम महिला और युवक दोनों मुलाकात कर रहे थे कि इस दौरान परिजनों ने उन्हें रंगेहाथों पकड़ लिया। जिसके बाद महिला और युवक की सरेराह पिटाई होता देख वहां लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। इस दौरान लोगों ने मोबाइल में वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद महिला और युवक का प्यार चर्चा में है।
जानकारी के अनुसार, गुरुवार को महिला ने युवक को मिलने के लिए बुलाया था। इसकी जानकारी युवक की बहनों को हो गई। युवक की बहनें भी उसका पीछा करते-करते महिला के पास पहुंच गईं। इस दौरान युवक और महिला जब बातचीत करने लगे तो युवक की बहनें वहां पहुंच गईं और दोनों की पिटाई करने लगीं।
युवक की बहनों द्वारा आरोप लगाया गया कि उसके भाई को महिला ने प्रेम जाल में फंसा लिया है और उसका भाई कोई काम नहीं कर रहा है। उन लोगों ने महिला के साथ ही अपने भाई की भी जमकर पिटाई की। इस दौरान वहां पर मौजूद लोग मोबाइल में वीडियो बनाने लगे।
घटना पर मौजूद किसी सबसे द्वारा फोन करके पुलिस को सूचना दी गई सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मारपीट कर रहे दोनों पक्ष के लोगों को थाने पर लेकर पहुंची। थाने पर दोनों पक्षों से पूछताछ की गई, उसके बाद सभी को समझा-बुझाकर वापस भेज दिया गया।
सरेराह उम्रदराज महिला और युवक की पिटाई का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस बारे में अपर पुलिस अधीक्षक नृपेंद्र कुमार द्वारा मीडिया को बताया गया कि घटना कुछ दिन पुराना है। मामले में दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया था और समझा-बुझाकर छोड़ दिया गया था। उन्होंने यह भी कहा कि वायरल वीडियो की जांच कराई जा रही है। UP News