उत्तर प्रदेश में 7 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, शैलेन्द्र कुमार सिंह डीसीपी गौतमबुद्धनगर बने
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 04:34 PM
उत्तर प्रदेश सरकार ने कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक मजबूती की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाते हुए 7 आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किए गए ट्रांसफर में एक डीआईजी और तीन डीसीपी कैडर अधिकारी भी शामिल हैं। शैलेन्द्र कुमार सिंह को डीसीपी गौतमबुद्धनगर का प्रभार मिला है। उत्तर प्रदेश में इस ट्रांसफर के जरिए प्रदेश पर प्रशासनिक पकड़ मजबूत बनाने और लोगों को प्रदेश में भयमुक्त वातावरण बनाने का प्रयास किया गया है। UP News :
किन अफसरों का हुआ तबादला :
* देव रंजन वर्मा को डीआईजी परीक्षण का जिम्मा सौंपा गया।
* डॉ. सतीश को कमांडेंट एसडीआरएफ के पद से हटाकर मुख्यालय संबद्ध कर दिया गया।
* ममता रानी चौधरी को डीसीपी लखनऊ में तैनाती दी गई।
* शैलेन्द्र कुमार सिंह को डीसीपी गौतमबुद्धनगर का प्रभार मिला।
* त्रिगुण बिसेन को डीसीपी गाजियाबाद की जिम्मेदारी दी गई।
सूत्रों के अनुसार, इन तबादलों के पीछे सरकार का मकसद जिलों में कानून-व्यवस्था को और चुस्त-दुरुस्त करना है।
एक दिन पहले ही 16 आईएएस अफसरों का हुआ था तबादला
मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रशासनिक हलकों में बड़ा फेरबदल करते हुए 16 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए थे। इस दौरान राजधानी लखनऊ और प्रयागराज के कमिश्नरों को भी बदल दिया गया। प्रयागराज के कमिश्नर विजय विश्वास पंत को लखनऊ का नया कमिश्नर नियुक्त किया गया, जबकि अब तक यह जिम्मेदारी संभाल रहीं रोशन जैकब को इस पद से हटाकर सचिव, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग तथा आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन बनाया गया। वहीं, आईएएस रंजन कुमार को उनके वर्तमान प्रभार से मुक्त कर दिया गया। लगातार हो रहे इन तबादलों से साफ है कि योगी सरकार राज्य में प्रशासनिक मशीनरी को धारदार बनाने और जिम्मेदारियों के बंटवारे को नए सिरे से तय करने के मूड में है। UP News