UP में 7466 एलटी ग्रेड शिक्षकों की होगी भर्ती, 28 जुलाई से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया
UP News :
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 09:38 PM
UP News : उत्तर प्रदेश में सरकारी शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने राज्य में 7466 एलटी ग्रेड शिक्षक पदों पर भर्ती का ऐलान किया है। आयोग ने विज्ञापन जारी कर स्पष्ट कर दिया है कि भर्ती प्रक्रिया की औपचारिक शुरुआत 28 जुलाई 2025 से होगी।
भर्ती प्रक्रिया का टाइमलाइन
-नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि : 28 जुलाई 2025
-आवेदन की शुरुआत : 28 जुलाई 2025
-अंतिम तिथि : 28 अगस्त 2025
-आवेदन का माध्यम : केवल आॅनलाइन
-आधिकारिक वेबसाइट : UPPSC.UP.NIC.IN
इच्छुक अभ्यर्थी नियत तिथियों के भीतर आयोग की वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
पदों का विस्तृत ब्योरा
कुल 7466 पदों में से 4860 पद पुरुष अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित हैं तथा 2525 पद महिला शिक्षिकाओं के लिए निर्धारित हैं। 81 पद दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित किए गए हैं। आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि आवश्यकतानुसार पदों की संख्या में कमी या वृद्धि हो सकती है। इन पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास बीएड डिग्री होना अनिवार्य है। विस्तृत जानकारी नोटिफिकेशन जारी होने के बाद उपलब्ध होगी। आयोग ने संकेत दिया है कि कुछ विषयों में शैक्षणिक योग्यता में छूट दी जा सकती है। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की आयु 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु की गणना के लिए मान्य जन्म तिथि: न्यूनतम: 2 जुलाई 1985 व
अधिकतम: 1 जुलाई 2004 है। इससे पहले या बाद में जन्म लेने वाले अभ्यर्थी पात्र नहीं माने जाएंगे।
नोटिफिकेशन पढ़कर ही करें आवेदन
UPPSC ने अभ्यर्थियों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि वे आवेदन करने से पहले अंतिम अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ लें। किसी भी गलती या अधूरी जानकारी की स्थिति में आवेदन अस्वीकृत किया जा सकता है। यह भर्ती लंबे समय से रुकी हुई छळ ग्रेड नियुक्तियों की श्रृंखला को फिर से गति देने वाली है। शिक्षा विभाग में वर्षों से रिक्त पड़े पदों को भरने के साथ ही यह प्रक्रिया उत्तर प्रदेश सरकार की गुणवत्ता शिक्षा और रोजगार सृजन के दोहरे लक्ष्य को साधने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है। उत्तर प्रदेश में LT ग्रेड शिक्षकों की यह भर्ती न केवल युवाओं के लिए रोजगार का अवसर लेकर आई है, बल्कि राज्य की स्कूली शिक्षा व्यवस्था को भी मजबूती देने में अहम भूमिका निभाएगी।