लोकतंत्र सेनानी चिरंजीलाल की अंतिम यात्रा में भिड़े BJP विधायक और पूर्व मंत्री, वीडियो वायरल
UP News
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
25 Mar 2025 08:28 PM
UP News : उत्तर प्रदेश के आगरा में लोकतंत्र सेनानी चिरंजीलाल की अंतिम यात्रा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल भाजपा विधायक डॉ. जीएस धर्मेश और पूर्व राज्य मंत्री डॉ. रामबाबू हरित के बीच हाथापाई हो गई। इस पूरी घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हुआ है।
जानकारी के मुताबिक, यह पूरी घटना अर्जुन नगर में सुबह 11 बजे के आसपास हुई जब अंतिम यात्रा निकल रही थी। दरअसल, विधायक ने पूर्व मंत्री को साइड में हटने को कहा, जिसके बाद दोनों के बीच तकरार हो गई। इस तकरार के बाद दोनों के बीच हाथापाई भी हुई, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। यहां देखें वीडियो...
[video width="320" height="568" mp4="https://chetnamanch.com/wp-content/uploads/2025/03/Agra-Viral-Video.mp4"][/video]
बीच-बचाव के करने पहुंचे लोग
घटना के बाद गनर और अन्य लोग बीच-बचाव करने पहुंचे, लेकिन स्थिति काफी बिगड़ चुकी थी। विधायक के समर्थक शाहगंज थाने तक पहुंचे और थाने में शिकायत दर्ज करवाई। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया जिससे शहर में इस घटना को लेकर चर्चाएं तेज हो गईं। बता दें कि, यह घटना स्थानीय राजनीति को लेकर नई चर्चा का विषय बन गई है। दोनों नेताओं के बीच इस विवाद ने सियासी हलचल पैदा कर दी है।