UP News : रक्षाबंधन पर सीएम योगी की बहनों को सौगात
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
06 Aug 2022 04:01 PM
Lucknow : लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाई-बहन के प्रेम के महापर्व रक्षाबंधन पर प्रदेश की बहनों को बड़ी सौगात दी है। उन्होंने राखी के मद्देनजर यूपी रोडवेज की बसों मंे बहनों के लिए मुफ्त यात्रा सुविधा देने की घोषणा की है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि रक्षाबंधन के पर्व को पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस दिन बहन भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर अपनी सुरक्षा का वचन लेती हैं। इसके लिए बहनें दूर-दूर से अपने भाइयों के पास जाती हैं। त्योहार में एक स्थान से दूसरे स्थान तक जाने में किसी बहन को असुविधा न हो, इसके लिए सरकार ने यूपी रोडवेज की बसों में बहनों के मुफ्त यात्रा की सुविधा देने का फैसला किया है।
सीएम योगी ने बताया कि बहनों को रक्षाबंधन पर मुफ्त यात्रा की सुविधा 48 घंटे तक मिलेगी। उन्होंने बताया कि पूरे प्रदेश की बहनें 10 अगस्त की रात 12 बजे से 12 अगस्त की रात 12 बजे तक यूपी रोडवेज की बसों में निशुल्क यात्रा कर सकेंगी। इसके लिए उन्हें टिकट के पैसे नहीं देने होंगे। यदि इस 48 घंटे के दौरान यदि कोई टिकट के पैसे मांगता है तो उसकी शिकायत की जा सकती है।