प्रयागराज जाने के लिए उमड़ा जनसैलाब, हरपालपुर स्टेशन पर हुई पत्थरों की बारिश
UP News
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 03:12 AM
UP News : उत्तर प्रदेश की संगम नगरी प्रयागराज में महाकुंभ का पर्व जारी है जिसमें श्रद्धालुओं की होड़ लगी हई है। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में जाने के लिए श्रद्धालुओं की बसों से लेकर ट्रेनों तक में भारी भीड़ देखने को मिल रही है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें कुछ लोग झांसी से प्रयागराज जा रही ट्रेन पर पथराव करते हुए नजर आ रहे हैं। उत्तर प्रदेश की यह वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रही है जिसने लोगों को हैरानी में डाल दिया है।
मिली जानकारी के मुताबिक, यह पूरा मामला हरपालपुर स्टेशन का बताया जा रहा है। जहां झांसी से संगम नगरी की ओर रवाना हो रही ट्रेन पर कुछ हमलावरों ने तोड़फोड़ करते हुए जमकर पत्थरबाजी कर दी। वीडियो में साफ साफ देखा जा सकता है कि गुस्साए हमलावर किस तरह से ट्रेन की खिड़की और दरवाजे पर पत्थरों की बरसात कर रहे हैं।
दहशत में आए यात्री
कहा जा रहा है कि स्टेशन पर सवार भीड़ ट्रेन के अंदर जबरदस्ती घुसने की कोशिश कर रही थी लेकिन जब वो ट्रेन के अंदर सवार होने में असफल रहे तो उन्होंने बिना कुछ सोचे समझे बोगी के गेट और खिड़कियों पर हमला बोल दिया। वायरल वीडियो में देखा जा रहा है कि गुस्साई भीड़ एक-एक करके ट्रेन की खिड़की और गेट को तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। इस पूरी घटना के बाद ट्रेन में सवार यात्री बुरी तरह से घबरा गए हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, कल (29 जनवरी) को मौनी अमावस्या है जिसमें संगम नगरी में रिकॉर्डतोड़ भीड़ पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है। ऐसे में श्रद्धालु ट्रेनों, बसों और कारों ने प्रयागराज पहुंच रहे हैं। यहां देखें वीडियो...
[video width="474" height="270" mp4="https://chetnamanch.com/wp-content/uploads/2025/01/gdE1dFwyzGCGUWQd.mp4"][/video]
रेलवे सुरक्षा की मुस्तैदी पर खड़े हुए सवाल
इस पूरी घटना के बाद आसपास के इलाकों में हडकंप मच गया है। जिसके बाद रेलवे सुरक्षा की मुस्तैदी पर तमाम तरह के सवाल खड़े कर दिए गए हैं। बता दें कि महाकुंभ को देखते हुए उत्तर प्रदेश प्रशासन द्वारा पूरे प्रयागराज में कड़ी सुरक्षा-व्यवस्था कर दी गई है। कुंभ नगरी के चप्पे-चप्पे पर पुलिस कर्मियों की तैनाती कर दी गई है ताकि किसी तरह की गड़बड़ी न हो। महाकुंभ में 28 जनवरी 2025 की सुबह तक 15 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगा चुके हैं। इन सभी श्रद्धालुओं ने पिछले 17 दिनों के अंदर संगम में डुबकी लगाई है। UP Hindi News