छेड़छाड़ से परेशान होकर छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम
UP News in Hindi
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 12:41 PM
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 12:41 PM
UP News : उत्तर प्रदेश के बांदा से एक दिल दहला देने वाला मामला समाने आया है। जहां एक स्कूल की छात्रा ने युवक के लगातार परेशान किए जाने से इतना ज्यादा परेशान हो गई की उसने अपनी ही जान ले ली। आत्महत्या से पहले छात्रा ने एक सुसाइट नोट भी लिखा जिसमें उसने कहा मम्मी-पापा जिस तरह मैं अपने प्राण त्याग रही हूं, उसे भी उसी तरह से मौत देना। उत्तर प्रदेश के बांदा में हुई इस घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और मामले का जायजा लिया। जिसके बाद पुलिस ने छात्रा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं छात्रा के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
UP News
फोन पर बात करने का बनाता था दबाव
जानकारी के अनुसार पूरा मामला उत्तर प्रदेश के बांदा के बिसंडा थाना क्षेत्र का है। यहां रहने वाली 10वीं की छात्रा को उसी के गांव का एक युवक काफी लंबे दिनों से परेशान कर रहा था। युवक हमेशा छात्रा पर फोन पर बात करने का दबाव बनाता रहता था। वहीं अगर छात्रा उसकी बात को न सुनती तो युवक उसे रास्ते में रोककर छेड़छाड़ करता था। एक दिन इससे परेशान आकर छात्रा ने इस बात की जानकारी अपने परिजनों को दी, जिसके बाद उन्होंने छात्रा को बात करने से रोक दिया। लेकिन आरोपी युवक इससे भी नहीं माना और वह छात्रा को धमकियां देने लगा। जिससे परेशान होकर अंत में छात्रा ने खुदकुशी कर ली। इस घटना के दौरान छात्रा के पिता दुकान पर थे और उसकी मां घर के कामों में व्यस्था थी।
खुदकुशी से पहले लिखा सुसाइट नोट
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस को मौके से छात्रा का सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें लिखा है कि "मैं अपने प्राण त्याग रही हूं, वह मुझे बार बार धमकी देता है कि अपने मम्मी पापा से मेरा नाम लिया तो छोडूंगा नहीं। जबरन कह रहा है मुझसे बात करो। इसी ने मुझे फोन भी दिया था। मम्मी पापा को पता लगने के बाद मैंने बात करना बंद कर दिया तो धमकी दी कि अगर बात नहीं करोगी तो मारूंगा। इसलिए अपने प्राण त्याग रही हूं। मम्मी-पापा आपसे निवेदन करती हूं कि जिस तरह मैं अपने प्राण त्याग रही हूं, उसी तरह इसे भी मौत देना।"
UP News
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
आपको बता दें छात्रा उत्तर प्रदेश के बांदा में इंटर कॉलेज में पढ़ती थी। दो बहनों में वह छोटी थी। छात्रा के इस कदम के बाद घर में कोहराम मचा हुआ है। इस मामले की जानकारी देते हुए उत्तर प्रदेश, बांदा के बिसंडा थाने के SHO श्याम बाबू शुक्ला ने कहा कि छात्रा ने सुसाइड किया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मौके से छात्रा का लिखा सुसाइड नोट मिला है, जिसमें एक युवक पर छात्रा ने आरोप लगाए हैं। वहीं परिजनों के मामले दर्ज करने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।