तेज रफ्तार बोलेरो ने दो कांवड़ियों को कुचला, परिवार में मातम
UP News
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 04:58 PM
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 04:58 PM
UP News : उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। खबर है कि तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से दो कांवड़ियों की मौत हो गई। साथ ही इस हादसे में तीन कांवड़ियों के घायल होने की खबर है। बताया जा रहा है यह हादसा तब हुआ जब कांवड़िये कैथी मारकंडे धाम से गंगाजल लेकर बाबा धाम के लिए रवाना हुए थे। इस घटना के बाद परिवार में मातम पसर गया।
कैसा हुआ बड़ा हादसा? UP News
मिली जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला खानपुर थाना क्षेत्र के बिहारीगंज डगरा-मेहनाजपुर मार्ग का बताया जा रहा है, जहां बीती रात तेज गति से आ रही बोलेरो गाड़ी के चपेट में आकर दो कांवड़ियों की दर्दनाकर तरीके से मौत हो गई। इस हादसे से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। बाद में सीओ सैदपुर पूरी फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।
कांवड़ियां बाबा धाम हुए थे रावना
बता दें कि रविवार की शाम क्षेत्र के अमेंदा गांव निवासी 15 साल के मटरु उर्फ आदित्य राजभर व 13 वर्षीय कौशल राजभर कैथी मारकंडेय धाम से गंगा जल लेकर बाबा धाम के लिए रवाना हुए थे। तभी रात करीब नौ बजे भभौरा मोड़ के पास आजमगढ़ जिले से कांवड़ियों से भरी एक बोलेरो तेज गति से आ रही थी। उसने पैदल चल रहे कांवड़ियों के जत्थे को कुचल दिया। इस हादसे में दो की मौत हो गई और तीन कांवड़ियों के घायल होने की खबर है। UP News
ग्रेटर नोएडा – नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश–दुनियाकीलेटेस्टखबरोंसेअपडेटरहनेकेलिएहमेंफेसबुकपरलाइककरेंयाट्विटरपरफॉलोकरें।