UP News : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना घटी है यहां एक ढाई साल की बच्ची शिवांशी को एक कार ने कुचल दिया। बच्ची अपने मोहल्ले के अन्य बच्चों के साथ सड़क पर खेल रही थी जब यह दुर्घटना हुई। बता दें कि कन्नौज के रहने वाले मनोज 8 दिन पहले अपने परिवार के साथ अलीगंज के मिर्जापुर में ससुराल आए थे।
अगले पहिए के नीचे आ गई बच्ची
गुरुवार शाम को, तेज रफ्तार कार (यूपी 32 एनजे 4174) गली में आकर रुकी। ड्राइवर मनीष, कार में बैठते समय बच्चों को नहीं देख पाए और कार को आगे बढ़ा दी। शिवांशी कार के अगले पहिए के नीचे आ गई, और ड्राइवर ने जब कार को पीछे किया तो पहिया फिर से बच्ची के ऊपर चढ़ गया।
UP News
चींख पुकार सुनकर आ गए लोग
चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए और बच्ची को केजीएमयू अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है, हालांकि अभी तक कोई तहरीर दर्ज नहीं की गई है। वहीं इस दर्दनाक घटना ने पूरे मोहल्ले को सदमे में डाल दिया है। UP News